लोकसभा चुनाव 2024: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ से भरा नामांकन, भाजपा के ये फायरब्रांड नेता रहे मौजूद
Rajnath Singh Nomination: रक्षा मंत्री और लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने लखनऊ लोकसभा सीट से सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल कर दिया। लगातार दो बार से राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद हैं। 2014 और 2019 के बाद अब 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के टिकट पर राजनाथ सिंह ने लखनऊ से नामांकन पर्चा दाखिल किया।

लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने नामांकन से पहले रोड शो किया इसके बाद दिग्गज नेताओं के साथ नामांकन करने पहुंचे।
राजनाथ सिंह के नामांकन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत भारतीय जनता पार्टी के अन्य दिग्गज नेता शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications