यूपी: जमीन विवाद में भाजपा नेता वीरेन्द्र मिश्रा को उनके भतीजे ने ही घर में घुसकर मारी गोली
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में बीजेपी नेता के घर में घुसकर गोली मार दी गई। गोली लगने से बीजेपी नेता की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। बीजेपी नेता की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स, एसपी, एएसपी सहित फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

घटना बहराइच के रूपइडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगापुर-प्रीतमपुरा की है। वीरेंद्र मिश्र उर्फ डब्लू पुत्र राम खेलावन मिश्र भाजपा में बाबागंज बूथ उपाध्यक्ष थे। भाजपा नेता का अपने भतीजे प्रवेश कुमार मिश्र से पैसों के लेनदेन का मामला चल रहा था। इसी रंजिश को लेकर भतीजे से उनका अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार देर रात भतीजे ने उनके घर में घुसकर सोते समय ताबड़तोड़ उनपर फायर झोंक दिया।
गोली लगने से भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय भाजपा नेता अपने घर के बरामदे में अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ सो रहे थे। हत्याकांड को अंजाम देकर भतीजा मौके से फरार हो गया। हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीण सहमे हुए हैं। घटना की सूचना पर एसपी सभाराज व एएसपी देहात रवींद्र सिंह मौके पर पहुचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिवार को ढांढस बंधाया।
एसपी ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर भतीजे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण पैसों का लेनदेन व जमीनी विवाद बताया जा रहा है।
-
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Bengal Election: न्याय की लड़ाई से राजनीति तक—RG Kar पीड़िता की मां अब BJP उम्मीदवार, चुनाव में बड़ा ट्विस्ट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications