50 साल के हुए CM योगी: ना कार, ना जमीन, पर 1 लाख 80 हजार की है बंदूक, जानें बाबा की कितनी है संपत्ति
50 साल के हुए CM योगी: ना कार, ना जमीन, पर 1 लाख 80 हजार की है बंदूक, जानें बाबा की कितनी है संपत्ति
लखनऊ, 05 जून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार 5 जून को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के 50 साल आज पूरे हो गए हैं। योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को हुआ था। उत्तर प्रदेश के पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में अजय मोहन बिष्ट के रूप में हुआ था। पौड़ी गढ़वाल अब उत्तराखंड में पड़ता है। योगी आदित्यानाथ एक भारतीय हिंदू भिक्षु और राजनीतिज्ञ हैं, जो 19 मार्च 2017 से उत्तर प्रदेश के 22वें और वर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। यूपी सीएम योगी आदित्यान 23 करोड़ की जनता के मुखिया होते हुए एक साधारण जिंदगी जीते हैं। योगी आदित्यनाथ के पास अपनी कोई कार या खेती वाली जमीन भी नहीं हैं। आइए योगी आदित्यनाथ के 50वें जन्मदिन पर, जानें वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं।
Recommended Video

योगी आदित्यनाथ की कुल संपत्ति 1.54 करोड़ की है...
योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में गोरखपुर शहरी सीट से जीते थे। चुनाव के दौरान ही अपने चुनावी हलफनामे में योगी आदित्यनाथ ने अपनी कुल संपत्ति का ब्योरा दिया था। अपने चुनावी हलफनामे में योगी आदित्यनाथ ने 1 करोड़ 54 लाख 94 हजार 054 रुपये की संपत्ति घोषित की थी। 1.54 करोड़ में हाथ में नकदी, छह बैंक खातों की शेष राशि और बचत शामिल है।

1.80 लाख की बंदूक, 12 हजार का मोबाइल फोन है योगी के पास
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया था कि उनके पास 12 हजार रुपये का एक सैमसंग मोबाइल फोन है। सीएम योगी के पास इसके अलावा कोई मोबाइल फोन नहीं है। वहीं सीएम योगी के पास दो बंदूक है, जिसमें एक 1,00,000 रुपये की रिवॉल्वर है और एक 80,000 रुपये की राइफल है।

रुद्राक्ष, सोने की चेन समेत, कितने हैं योगी के पास आभूषण
सीएम योगी आदित्यनाथ के मुताबिक उनके पास 20 ग्राम वजन का एक सोने का आभूषण है। वहीं 49,000 रुपये का एक सोने की चेन है। इसके अलावा 10 ग्राम वजन का रुद्राक्ष का आभूषण है, जिसकी कीमत 20,000 रुपये है।

ना कोई कार और कोई जमीन है योगी आदित्यनाथ के पास
योगी आदित्यनाथ के पास अपनी कोई कार नहीं है। और नाही कोई लैंड प्रोपर्टी है। अपने चुनावी हलफनामे में सीएम योगी ने कहा था उनके पास कोई कृषि या गैर-कृषि संपत्ति नहीं है। इसी हलफनामे में कहा गया है कि उनके नाम पर कोई वाहन पंजीकृत नहीं है और न ही उनकी कोई देनदारी है। योगी आदित्यनाथ के चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है।

जानें कितनी है यूपी सीएम योगी की सैलरी
बता दें कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को लगभग 3 लाख 65 हजार रुपये सैलरी मिलती है। योगी आदित्यनाथ ने अपने हलफनामे में वित्त वर्ष 2020-21 में 13,20,653 रुपये, वित्त वर्ष 2019-20 में 15,68,799 रुपये की आय, वित्त वर्ष 2018-19 में 18,27,639 रुपये की आय और वित्तीय वर्ष 2017-18 में 14,38,670 रुपये की आय घोषित की है।

योगी आदित्यनाथ के बारे में वो बातें, जो शायद ही जानते हो आप
जन्म 5 जून 1972 को पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में जन्मे अजय मोहन बिष्ट को आज आप योगी आदित्यनाथ के नाम से जानते हैं। योगी आदित्यनाथ के चार भाइयों और तीन बहने हैं। योगी आदित्यनाथ ने गणित में स्नातक की है। 1990 के दशक में अयोध्या राम मंदिर आंदोलन में शामिल होने के लिए अपना घर छोड़ दिया था।

21 साल की उम्र में योगी ने त्याग दिया था परिवार
योगी आदित्यनाथ ने 1993 में 21 साल की उम्र में अपने परिवार को त्याग दिया और गोरखनाथ मठ के तत्कालीन महायाजक महंत अवैद्यनाथ के शिष्य बन गए थे। आदित्यनाथ 26 साल की उम्र में 12वीं लोकसभा के सबसे कम उम्र के सदस्य थे। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर लोकसभा सीट से लगातार पांच बार सांसद रहे।












Click it and Unblock the Notifications