यूपी: इलाहाबाद के बाद बिजनौर का नाम बदलने की शुरू हुई मांग, जानें क्या हो सकता है नया नाम

बिजनौर। योगी सरकार द्वारा इलाहाबाद का नाम प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या किए जाने के बाद अब एक और शहर के नाम को बदलने की मांग ने जोर पकड़ा है। इस बार लिस्ट में यूपी के बिजनौर का नाम जुड़ चुका है जिसके नाम को बदलने को लेकर मांग शुरू हो चुकी है। बिजनौर का नाम बदलवाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। भाजपा नेता पार्टी हाईकमान के सामने बिजनौर का नाम बदलने का प्रस्ताव रखगें।

यूपी: इलाहाबाद के बाद बिजनौर का नाम बदलने की शुरू हुई मांग, जानें क्या हो सकता है नया नाम

ये हो सकता है नया नाम
जानकारी के अनुसार, बिजनौर से पहले जिले को विजय नगर के नाम से जाना जाता था। कई बार जिले का नाम बदलने की मांग उठती रही है। ऐसे में इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदले जाने के बाद बिजनौर का नाम बदलने की मांग तेज हो गई है। बता दे कि बिजनौर जिले का नया नाम बदलकर महात्मा विदुर नगर हो सकता है।

यूपी: इलाहाबाद के बाद बिजनौर का नाम बदलने की शुरू हुई मांग, जानें क्या हो सकता है नया नाम

महात्मा विदुर की है धरती
बिजनौर जिले से महात्मा विदुर का बड़ा नाता रहा है। बिजनौर से 11 किलोमीटर दूर दारागनर गंज में महात्मा विदुर की कुटी है। इस कुटी पर ही महाभारत काल के दौरान भगवान कृष्ण ने दुर्योधन के 56 भोग को त्याग कर विदुर की कुटी पर आकर बथुए का साग खाया था। इसलिए बिजनौर को महात्मा विदुर की धरती के नाम से जाना जाता है। महात्मा विदुर की कुटी से आगे गंगा बहती है। गंगा पार हस्तिनापुर है जो महाभारत काल मे कौरवों की राजधानी रही है, विदुर कुटी से हस्तिनापुर सामने है,गंगा पार कर सीधे पहुचा जा सकता है, गंगा पार हस्तिनापुर साफ नजर आता है।

यूपी: इलाहाबाद के बाद बिजनौर का नाम बदलने की शुरू हुई मांग, जानें क्या हो सकता है नया नाम

हाईकमान के सामने रखेंगे नाम
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया की मानें तो बिजनौर का नाम बदलकर महात्मा विदुर नगर रखने का प्रस्ताव वह भाजपा हाईकमान के सामने रखेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष के बयान के बाद जिले का नाम बदलने को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। पार्टी कार्यकर्ता जहां जोश में हैं, वहीं विपक्षी दल इसे राजनीतिक स्टंट मान रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+