दोस्तों ने नहीं की मदद...लैंडलॉर्ड ने भी निकाला दिया था घर से, अर्चना गौतम ने कुछ यूं सुनाई दर्द भरी दास्तां
Archana Gautam: उत्तर प्रदेश के हस्तिनापुर की रहने वाली 29 वर्षीय अर्चना गौतम बिग बॉस 16 से चर्चाओं में आई थीं। आज अर्चना गौतम अपने करियर में ऊंचायां छू रही हैं। लेकिन, अर्चना गौतम के जीवन में एक वक्त ऐसा भी आया था, जब उनके दोस्तों तक ने उनका साथ छोड़ दिया था।
अर्चना के पास पैसे नहीं थे और किसी ने भी उनकी 10 से 15 हजार रुपए तक की कोई मदद नहीं की। आजतक की खबर के मुताबिक, अर्चना गौतम ने अपने दोस्तों से उधार मांगा। लेकिन, अर्चना के दोस्तों ने उन्हें रुपए-पैसे से मदद नहीं की। यहां तक कि अर्चना को अर्चना को किराए के घर तक से बाहर निकाल दिया गया था।

अपने इंटरव्यू के दौरान अर्चना गौतम ने अपनी दर्द भरी दास्तां सुनाते हुए बताया था कि लैंडलॉर्ड ने मुझे से बोला कि आप रेंट दे रही हो या मैं तुम्हें घर से बाहर निकालूं। अर्चना ने कहा कि मेरे लैंडलॉर्ड ने एक बार भी ये नहीं सोचा कि ये एक लड़की है। मैं उस वक्त किराया नहीं दे सकती थी।
मैंने (अर्चना गौतम) अपने लैंडलॉर्ड यानी मकान मालिक से 1-2 महीने के वक्त मांगा था। लेकिन, मकान मालिक के ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ा और मुझे घर से निकाल दिया। हालांकि, मैंने सोचा था कि मैं बाद में किराया दे दूंगी, क्योंकि लॉकडाउन चल रहा है। लेकिन, मुझ पर लगातार किराया देने का प्रेशर बना हुआ था।
अर्चना ने बताया कि काम का प्रेशर मुझपर अलग था। मेरे जितने भी दोस्त थे उनसे मैंने पैसे मांगे। पर किसी ने मेरी 10 से 15 हजार रुपए तक की भी मदद नहीं की। प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर, एक्टर्स...कहने तो सब दोस्त बनते हैं। पर सब नाम के दोस्त होते हैं। जरूरत पड़ने पर कोई आपकी तरफ मदद का हाथ आगे नहीं बढ़ता।
अर्चना कहती है कि जब मेरी किसी ने कोई मदद नहीं की तो मुझे असलियत (रियलिटी) पता चली कि इस दुनिया में आपका कोई अपना नहीं होता। सिर्फ माता-पिता और बच्चे आपके अपने होते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कोई अपना नहीं होता। तो आप इस बात को अपने दिमाग में रखकर अपनी जर्नी जियो।
अर्चना गौतम ने आगे कहा कि और आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि कोई क्या सोचेगा...क्या बोलेगा और क्या देखेगा। तब से मुझे फर्क पड़ना बंद हो गया। अर्चना ने कहा कि कोई क्या सोचता है, वो मेरी जिम्मेदारी नहीं है। आपको बता दें कि हाल ही में अर्चना गौतम ने अपने नए घर में गृह प्रवेश किया है।
आपको बता दें कि अर्चना गौतम ने पिछले साल 2023 में मुंबई में एक घर खरीदा था, जिसका रेनोवेशन चल रहा था। लेकिन, जब उनका नया आशियाना एकदम तैयार हो गया तो उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ गृह प्रवेश किया और परिवार के साथ पूजा की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो हुआ था।
अर्चना गौतम ने 7 साल में बदले थे 8 घर
अर्चना गौतम ने मुंबई के अंदर पिछले 7 साल में 8 घर बदले थे। अर्चना को हर 11 महीने में घर बदलने की परेशानी उठानी पड़ती थी। इसलिए 2023 में उन्होंने मुंबई के पॉश इलाके, अंधेरी वेस्ट में 2BHK वाला घर खरीद लिया था। इस घर के लिए अर्चना गौतम ने अपनी पूरी सेविंग और मां के गहने भी गिरवी रख दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications