PM Kisan Samman Nidhi Yojana को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए यूपी सरकार ने क्या दिए निर्देश

PM Kisan Samman Nidhi Yojana को लेकर अब योगी सरकार अलर्ट हो गई है। सरकार अब इस बात की स्क्रूटनिंग कराएगी कि इसका लाभ योग्य लोगों को मिल रहा है या नहीं।

योगी आदित्यनाथ

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में मोदी सरकार की सबसे लोकप्रिय और बड़ी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना( PM Kisan Saman Nidhi) में बड़ी हेराफेरी के मामले सामने आने के बाद अब यूपी सरकार ने इसको लेकर एक अहम कदम उठाया है। किसान सम्मान निधि को लेकन अब सरकार ने इस योजना का लाभ उठाने वाले किसानों की स्क्रूटनी कराने का निर्णय लिया है। इसको लेकर मुख्य ने अधिकारियों से कहा है कि पीएम-किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का 100% शीघ्र सत्यापन सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक पात्र किसान योजना का लाभ उठा सकें।

यूपी के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा कहा है कि किसानों का सत्यापन मिशन मोड में किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 'खसरा' और 'खतौनी' का डिजिटलीकरण 2023 तक पूरा किया जाना था। उत्तर प्रदेश में एग्रीस्टैक के कार्यान्वयन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मिश्रा ने कहा कि परियोजना के पूरा होने से किसानों को उनकी भूमि और फसलों से संबंधित सटीक जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

राज्य में मोटे अनाज का उत्पादन बढ़ाने पर जोर

मुख्य सचिव ने कहा कि वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से बाजरे की खपत को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाने को कहा है। उन्होंने राज्य में उत्पादन बढ़ाने के लिए बाजरे के उत्पादन को बढ़ावा देने और नए शोध की आवश्यकता पर भी बल दिया।

एक दिसंबर 2018 को शुरू हुई थी योजना

Recommended Video

    PM Kisan Samman Nidhi: 2.62 करोड़ किसानों को नहीं मिली 12वीं किस्त, जानिए कारण | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल 1 दिसंबर 2018 को मोदी सरकार ने देशभर के किसानों के लिए इस योजना की शुरुआत की थी, जिसके तहत किसानों के खाते में 2000 रुपए की सहायता राशि भेजी जाती है। किसानों को कुल 6000 रुपए दिए जाते हैं, जो 2000 रुपए की तीन किस्तों में होती है। ये किस्त चार-चार महीने के अंतराल पर किसानों के खाते में सीधे ट्रासंफर किए जाते हैं।

    किसानों को करवाना होता है रजिस्ट्रेशन

    इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। आप PM Kisan में रजिस्‍ट्रेशन के लिए पास के कॉमन सर्विस सेंटर के पास जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा किसान सम्मान योजना में आप वेबसाइट pmkisan.gov.in के जरिए जुड़ सकते हैं।

    योजना में घोटाले की आई थी खबर

    तमिलनाडु में किसान सम्मान निधि योजना में 110 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आने के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया था। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक गरीब किसानों को मदद पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार की इस योजना मे हेराफेरी कर 110 करोड़ रुपए की धांधली की गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+