भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मांगा अजय कुमार मिश्रा का इस्तीफा, कहा- सिटिंग जज की निगरानी में हो जांच
नई दिल्ली, अक्टूबर 10। लखीमपुर की घटना को लेकर विपक्ष अभी भी बीजेपी पर हमलावर है। विपक्षी नेता लगातार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि इस पूरी घटना की सिटिंग जज के द्वारा जांच होनी चाहिए। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच के आदेश दिए थे और जांच के लिए एक विशेष SIT का गठन किया था।

'जांच पूरी होने तक पद छोड़ें अजय कुमार मिश्र'
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि जब तक इस पूरे मामले की जांच नहीं हो जाती, तब गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र को अपना पद छोड़ देना चाहिए। हुड्डा ने कहा कि जब तक अजय कुमार मिश्र पद पर बने रहेंगे, तब तक निष्पक्ष जांच नहीं हो पाएगी, इसलिए उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही हुड्डा ने कहा कि गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्र की गिरफ्तारी में यूपी पुलिस ने देरी की है, उनकी गिरफ्तारी पहले ही हो जानी चाहिए थी, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तारी में देरी की है। हुड्डा ने कहा कि लखीमपुर में जिस तरह से किसानों को रौंदा गया है, ऐसा हमने पहले कभी नहीं देखा।कल रात
आशीष टेनी की हुई गिरफ्तारी
आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी घटना में शनिवार को आशीष मिश्र से क्राइम ब्रांच ने 12 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने आशीष टेनी को गिरफ्तार कर लिया। आशीष सोमवार तक हिरासत में रहेंगे। सोमवार को एक स्थानीय अदालत इस मामले की सुनवाई करेगी। इसके बाद फैसला होगी कि आशीष को पुलिस कस्टडी में भेजा जाएगा या नहीं। आपको बता दें कि लखीमपुर की घटना मामले में आशीष मिश्रा और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, लेकिन गिरफ्तारी अभी पहली हुई है।












Click it and Unblock the Notifications