Jyoti Maurya SDM: ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य विवाद पर भोजपुरी में बने 10 से भी ज्यादा गाने, आपने सुने क्या?

Bhojpuri Song on SDM Jyoti Maurya Alok Mourya: भोजपुरी इंडस्ट्री भी काफी क्रिएटिवि होती जा रही है। देश में कोई भी मुद्दा क्यों न छाया हुआ, उस मुद्दे पर भोजपुरी इंडस्ट्री में तुरंत ही गाने बना दिए जाते हैं। ट्रेंडिंग मुद्दों पर भी भोजपुरी सिंगर्स तुरंत गाना बना देते है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से गूगल में ट्रेंड कर रहे बरेली की एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति अलोक मौर्य के परिवारिक विवाद पर भी भोजपुरी इंडस्ट्री ने एक से बढ़कर एक कई गाने बना दिए हैं। इसमें से कुछ गाने 'बेवफाई' के ऊपर है। तो कुछ गानों के जरिए भोजपुरी सिंगर्स ने SDM की कहानी को पेश करने की कोशिश की है।

SDM Jyoti Maurya Alok Mourya

भोजपुरी इंडस्ट्री में आलोक मौर्य और एसडीएम ज्योति मौर्य के ऊपर एक या फिर दो नहीं...बल्कि 10 से भी ज्यादा गाने अब तक बनाए जा चुके हैं। दिलचस्प बात ये है कि इन गानों को काफी पसंद किया जा रहा है। तो वहीं, इन गानों के व्यूज भी लाखों में है और ये गाने वायरल हो रहे हैं।

एसडीएम ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य पर बने इन गानों में शादी से लेकर अफेयर तक का जिक्र किया गया है। तो वहीं, कई सिंगर्स अपने गानों से आलोक मौर्य को सपोर्ट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। कुछ भोजपुरी गानों मे दोनों के बीच की दूरियों का जिक्र हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य के ऊपर बनने वाले इन भोजपुरी गानों की लिस्ट में सबसे टॉप पर है एसडीएम ज्योति मौर्या आलोक मौर्य पर बनी चालीसा। बता दें कि ज्योति मौर्य आरोक मौर्य चालीसा को चंदा शर्मा ने अपनी आवाज दी है।

ये चालीसा 5 जुलाई को यूट्यूब पर रिलीज हुई थी और इस गाने पर अब तक 1.2 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके है। तो वहीं, इस गाने को 13K लोगों ने लाइक किया है। इतना ही नहीं, इस गाने पर कमेंट की बाढ़ आई हुई है।

वहीं, दूसरे नंबर पर'SDM बनते ही भूल गईलु' सॉन्ग है, जिसे अब तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इस गाने को भोजपुरी सिंगर रितीक पांडे ने गाया है। इस सॉन्ग के लिरिक्स गुरुदेव जी ने लिखे है जबकि म्यूजिक अमन रॉक ने दिया है।

यूट्यूब पर इस वक्त 'बेवफा SDM ज्योति उर्फ आलोक मौर्या को इंसाफ' गाने की भी काफी चर्चा है। इस गाने को ओम प्रकाश दिवाना ने गया है। पिछले 9 घंटों में इस गाने पर 128K व्यूज मिल चुके है। वहीं, 5.7 K लाइक मिल चुके है।

तो वहीं, राजा एसडीएम बना दा धोखा ना देहम का खुलार भी लोगों के सिर पर चढ़ा हुआ है। इस गाने को शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने पर छह दिन के अंदर 169K व्यूज़ आ चुके है। यह गाने एक उदाहरण मात्र हैं। अगर आप ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य पर बने गाने यूट्यूब पर सर्च करेंगे तो आपको इनकी काहानी के ऊपर एक ना एक नया गाना मिल ही जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+