सहानपुर दंगों के आरोपी चंद्रशेखर रावण की हालत नाजुक, ICU में भर्ती
सहारनपुर। बीते दिनों सहारनपुर में सिलसिलेवार हुए जातीय दंगों के मुख्य आरोपी चंद्रशेखर उर्फ रावण की हालत अचानक नाजुक हो गई। उन्हें यहां के जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की एक टीम द्वारा चंद्रशेखर का उपचार किया जा रहा है। बताया जाता है कि टायफाइड और पेट में अत्यधिक दर्द होने के कारण उनकी हालत बिगड़ी है।

बता दें कि पिछले दिनों सहारनपुर के शब्बीरपुर और रामनगर समेत अन्य क्षेत्रों में जातीय दंगा भड़क गया था, जिसमें दो दलितों समेत अन्य कई की मौत हो गई थी। इस मामले में भीम आर्मी एकता मिशन के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण पर जातीय दंगा भड़काने के आरोप लगे थे, जिसके बाद चंद्रशेखर कई माह तक फरार रहे और बाद में उन्हें हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। तभी से चंद्रशेखर जिला जेल में बंद है।

बताया जाता है कि बीती रात उन्हें पेट में दर्द की शिकायत हुई थी। जिस पर जेल कर्मियों द्वारा चंद्रशेखर को जिला जेल के अस्पताल में डाक्टरों से उपचार कराया गया, लेकिन किसी तरह का आराम न मिलने के कारण शुक्रवार की दोपहर चंद्रशेखर को जिला जेल के अस्पताल से सरकारी अस्पताल ट्रांसफर कर दिया गया। यहां पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। डाक्टरों द्वारा की गई प्रारंभिक जांच के बाद पेट में दर्द के साथ साथ चंद्रशेखर टाइडफाइड के रोगी भी पाए गए है। चंद्रशेखर के भाई कमल ने आरोप लगाया कि जिला जेल में चंद्रशेखर का उत्पीड़न किया जा रहा है और जिला जेल प्रशासन द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications