जेल में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला
सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के बाद जेल में बंद आरोपी भीम आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेखर आजाद उर्फ रावण व जिलाध्यक्ष कमल वालिया पर बैरक में हमला जानलेवा हुआ और तोड़फोड़ भी की गई।
सहारनपुर। पिछले दिनों सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के मामले में जेल में बंद भीम आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेखर आजाद उर्फ रावण व जिलाध्यक्ष कमल वालिया पर बैरक में जानलेवा हमला हुआ और तोड़फोड़ भी की गई। इसके विरोध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दे डाला।

गुरुवार दोपहर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले सैंकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में जमा हुए थे, जहां जेल प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हुआ। डीएम व एसएसपी के नाम प्रेषित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए आरोप लगाया गया कि दो दिन पूर्व जिला कारागार के बैरक नम्बर 9 में बंद भीम आर्मी संस्थापक चन्द्रशेखर आजाद उर्फ रावण पर हमला किया गया और बैरक में तोड़फोड़ भी की गई है, यह सब जेल प्रशासन के इशारे पर हुआ है और जेल में ही भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया का भी उत्पीड़न हो रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
जिला कारागार में मिलाई पर गई कमल वालिया की मां व अन्य भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने वापस आने पर यह जानकारी दी है। ज्ञापन में शासन-प्रशासन को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेताया गया कि यदि तय समय तक दोषियों पर कार्रवाई न हुई, तो व्यापक स्तर पर दलित समाज आंदोलन छेड़ने को विवश होगा। मुन्नी लाल, अरविश लाम्बा, तीर्थ, विक्रम सिंह, रोहताश आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम












Click it and Unblock the Notifications