शहीद भगत सिंह की मूर्ति को सिरफिरे ने तोड़कर किया अपमान!
जब तक मौके पर पुलिस पहुंचती तब तक युवक ने काफी बवाल मचा दिया था। शहीद भगत सिंह पार्क में पहुंचे युवक ने मूर्ति खंडित कर दी जिसकी सूचना शहर में हुई तो जमघट लग गया।
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में मानसिक रूप से बीमार युवक ने जमकर उत्पात मचाया। ईंट-पत्थर फेंक रहे युवक से बचने के लिए लोग छिपने लगे और पुलिस को सूचना दी। जब तक मौके पर पुलिस पहुंचती तब तक युवक ने काफी बवाल मचा दिया था। शहीद भगत सिंह पार्क में पहुंचे युवक ने मूर्ति खंडित कर दी जिसकी सूचना शहर में हुई तो जमघट लग गया।

बुधवार को चन्दौसी के भगत सिंह चौक पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक राहगीरों के साथ छेड़खानी कर गाली-गलौज करने लगा जिसे देख राहगीर में रोष व्याप्त हो गया। लोग पूछताछ करने की सोच ही रहे थे कि युवक भगत सिंह पार्क मे घुस गया और शहीद भगत सिंह की मूर्ति को खंडित कर दिया।
आसपास लगे धार्मिक व राजनैतिक दलों के फ्लेक्स पर ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दी जिसके बाद लोग समझ गए कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। राहगीरों ने हुड़दंग की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया और कोतवाली ले गए। कुछ समय बाद पहुंचे युवक के परिजनों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की बात कही जिसके बाद पुलिस ने इलाज़ कराने की बात कहते हुए जाने दिया।

कोतवाली निरीक्षक रंजन शर्मा ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है जो पहले भी कई बार बवाल कर चुका है। फिलहाल परिजनों को कहा गया है कि मानसिक बीमारी का इलाज़ कराए साथ ही घर से निकलने नहीं दिया जाए जिससे किसी तरह की हानि नहीं हो सके।












Click it and Unblock the Notifications