Bhadohi News: युवक टावर पर चढ़ा, प्रेमिका से फोन पर बात कराई पुलिस तो थमा ड्रामा, बोला- दिल को मिली शांति
Bhadohi News: भदोही जिले में रविवार को अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसे देखकर काफी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए। हर कोई उसे देखने लगा। कुछ लोग उसे नीचे उतरने के लिए कहने लगे।
जब वह उतरने के लिए तैयार नहीं हुआ तो लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची घंटों तक प्रयास के बाद वह किसी तरह नीचे उतरा।

हालांकि इस दौरान टावर पर चढ़ा युवक बार-बार कूद जाने की धमकी देता रहा। कहा कि जब तक उसकी मांग नहीं मानी जाएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। अधिकारी लगातार समझाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस द्वारा भी उसे काफी समझाया गया।
इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती
दरअसल, याकूबपुर गांव का रहने वाला सचिन उर्फ पवन पांडे इंस्टाग्राम पर एक लड़की से चैट करता था। लंबे समय तक बातचीत होने के बाद युवक उससे प्यार करने लगा और अपनी जिंदगी उसके साथ ही बिताना चाहता था।
लेकिन जब दोनों के परिवारों को इस रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने उनके रिश्ते का विरोध किया। परिजनों के विरोध से नाराज युवक अचानक सालिमपुर गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया और प्रेमिका से शादी करवाने की जिद करने लगा।
लड़की को बुलाने पर अड़ा रहा युवक
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने युवक से मोबाइल पर कई बार बात की। उसे समझाने के साथ ही नीचे उतरने के लिए कहते रहे लेकिन वह किसी की नहीं सुन रहा था। उसकी एक ही जिद थी कि लड़की से उसकी बातचीत कराई जाए।
काफी देर की मशक्कत के बाद अधिकारियों ने फोन पर लड़की से उसकी बात कराई। टॉवर पर चढे युवक ने प्रेमिका की आवाज सुनी तो उसका गुस्सा शांत हो गया। उसके बाद धीरे-धीरे वह टावर से नीचे उतरने लगा।
उसके बाद नजदीक आते पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया और निगरानी में ले लिया। युवक के उतरने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि युवक मानसिक तनाव में आकर यह कदम उठाया। उससे पूछताछ की जा रही है। इलाज करवाने के लिए परिजनों को भी बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications