लव जिहाद पर बरेलवी उलेमा का फतवा जारी, पहचान छिपाकर की गई शादी को बताया नाजायज

लव जिहाद पर बरेलवी उलेमा ने फतवा जारी करते हुए कहा कि पहचान छिपाकर की गई शादी नाजायज है।

Barelvi Ulema

Barelvi Ulema Fatwa: देश में लव जिहाद का मुद्दा काफी लंबे वक्त से गर्माया हुआ है। कई राज्यों में लव जिहाद को लेकर कानून भी बनाया गया है। इस बीच अब बरेलवी उलेमा ने इसे लेकर फतवा जारी किया है। बरेलवी उलेमा ने लव जिहाद पर फतवा जारी किया है, जिसमें उन्होंने पहचान छुपाकर दूसरे धर्म की लड़कियों से प्यार और फिर शादी करने को नाजायज ठहराया है।

ऐसी शादियों को बताया हराम

बरेलवी उलेमा मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने फतवा जारी करते हुए ऐसी शादियों को हराम बताया है, जिसमें अपनी पहचान छुपाकर दूसरे मजहब की लड़कियों से प्यार और शादी की गई हो। बरेलवी उलेमा ने इस्लाम मानने वालों को मजहब की सीख याद दिलाई है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में मुसलमान होने के लिए कुछ पहचान भी गई हैं। फतवा में बताया गया है कि माथे पर टीका, हाथ में कड़ा पहनना और धागा बंधने की इस्लाम में इजाजत नहीं है। जो पूरी तरह से नाजायज व हराम है।

गैर इस्लामी रस्मों को कर रहे मुस्लिम युवक

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मीडिया वार्ता में फतवा जारी करते हुए कहा कि शरई रौशनी में पहचान छिपाकर शादियां करने को नाजायज व हराम माना गया है। रजवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुस्लिम कौम के कुछ लड़के गैर मुस्लिम लड़कियों से प्रेम प्रसंग के बाद शादी करने के लालच में गैर इस्लामी रस्मों को अंजाम दे रहे हैं।

आपको बता दें कि पिछले कुछ वक्त से लव जिहाद के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिसमें मुस्लिम लड़के अपनी पहचान छिपाकर गैर मुस्लिम लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाते हैं और फिर उनसे शादी करते हैं। जिसके बाद धर्म परिवर्तन और घरेलू हिंसा के मामलों सामने आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+