'हाथ जोड़ रहे हैं अब कभी नहीं करेंगे पथराव...', बरेली बवाल के आरोपियों का रो- रो कर बुरा हाल
Bareilly News Uttar Pradesh: बरेली मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस मामले में जहां पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं वहीं कई की गिरफ्तारी अभी होनी है। पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके हौसले पस्त हैं। वह अपनी गलती पर पछता रहे हैं।
हाथ जोड़कर मांग रहे माफी
बरेली में बवाल मामले में पुलिस ने अब तक 3 दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को अपने किए पर पछतावा हो रहा है। पुलिस लाइन में आरोपियों ने हस्त जोड़कर पुलिस से माफी मांगी।

अब नहीं करेंगे पथराव
पुलिस लाइन में आरोपियों का रो रो कर बुरा हाल था। हाथ जोड़े हुए वे पुलिस से बस यही कह रहे थे कि अब ऐसा नहीं करेंगे। गलती हो गई। अब कभी पथराव नहीं करेंगे।
अराजकतत्वों को किसी भी कीमत पर छोड़ेंगे नहीं
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इस मामले का आरोपी नदीम खान गिरफ्तार हो चुका है। यह
मौलाना तौकीर का खास आदमी है। इसके साथ कई और लोग गिरफ्तार हुए हैं। हमारा उद्देश्य किसी भी कीमत पर शांति व्यवस्था बनाए रखना है। हम अराजकतत्वों को किसी भी कीमत पर छोड़ेंगे नहीं।
भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया था
बरेली में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद इस्लामिया ग्राउंड में भारी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए। मौलाना तौकीर रजा के नेतृत्व में ये सब कुछ हो रहा था। देखते ही देखते भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उपद्रवियों के होश उड़ा दिए। महज कुछ मिनट में पुलिस की सख्ती के बाद उपद्रवी भाग खड़े हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications