VIDEO: सर्राफा व्यापारी का गला रेत शव को झाड़ियों में फेंका
कन्नौज। बरेली के एक सर्राफा व्यापारी की कन्नौज में नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई। सुबह जब ग्रामीण उठे तो उन्हें झाड़ियों के किनारे शव पड़ा दिखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। शव की तलाशी लेने पर उसकी शिनाख्त बरेली के एयर फोर्स रोड के सर्राफा व्यापारी विक्की रस्तोगी के रूप में हुई। पुलिस हत्याकांड की जांच में जुट गई है।

कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली के पुर्वी बाई पास पर लाश मिलने से हड़कंप मच गया। जांच में मिली जानकारी के मुताबिक लाश बरेली के सर्राफा व्यापारी विक्की रस्तोगी की है। विक्की की किसी ने गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे लूटकर हत्या किए जाने का मामला मान रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर हत्यारों के सबूत तलाशने में जुटी है। मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है। उनके पहुंचने के बाद ही पता चलेगा कि मृतक कहां गया था और उसके पास क्या क्या था। कन्नौज एसपी हरीश चन्दर जल्द हत्या के इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करने की बात कह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications