इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी फेवरेट चॉकलेट खाने से पहले हजार बार सोचेंगे

बरेली। चॉकलेट खाने के शौकीन लोगों के लिए बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस खबर को पढ़ने के बाद या तो आप चॉकलेट खाना ही छोड़ देंगे या फिर आप शायद ही चाकलेट खाते वक्त पहले जैसा सहज महसूस कर सकेंगे। बरेली के एक युवक ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले एक दुकान से एक नामी कंपनी की चॉकलेट खरीदी थी। उसके बाद जैसे ही युवक ने चॉकलेट खाने के लिए रेपर फाड़ा वैसे ही कई जिंदा कीड़े बाहर आ गए और कई मरे कीड़े चॉकलेट पर चिपके मिले। ये देखकर तो युवक के होश उड़ गए। बाद में युवक ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

एक नामी चॉकलेट कंपनी की चॉकलेट में निकला कीड़ा

एक नामी चॉकलेट कंपनी की चॉकलेट में निकला कीड़ा

मामला बरेली के थाना इज़्ज़तनगर क्षेत्र के रहपुरा में रहने वाले युवक दानिश खान से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया है कि उसने मिनी बाईपास की कमल डेरी से टीचर्स डे पर दो तीन चॉकलेट खरीदी थीं जिसमे से एक चॉकलेट खुद खाने के लिये खोल ली। चॉकलेट खोलते ही कई जिंदा और मरे कीड़े चॉकलेट के रैपर से बाहर आने लगे। जब दुकानदार से मामले की शिकायत की गई तो उसने कहा कि आप चॉकलेट के संबंध में आप टोलफ्री नम्बर पर शिकायत कर सकते हैं लेकिन वह खुद इस चॉकलेट को निजी तौर पर वापस नहीं ले सकता।

 कंपनी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

कंपनी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

दानिश ने अपने परिवार से सलाह मशविरा करके कंपनी के टोल फ्री नम्बर पर शिकायत की तब कंपनी ने दानिश को मेल पर शिकायत करने को कहा। दानिश ने मामले की शिकायत के संबंध में मेल किया तो कंपनी ने भी माना कहीं चूक हुई है। दानिश को कंपनी से आश्वासन मिला है कि जल्द उसके घर पर कंपनी प्रतिनिधि पहुंचेंगे।

जा सकती थी जान....

जा सकती थी जान....

दानिश ने कहा कि खराब चॉकलेट खाने से उसकी जान भी जा सकती थी या फिर खराब हो सकती थी। कितने लोग आंख बंदकर चॉकलेट खाते हैं। ऐसे में कई लोगों की जान खतरे में हो सकती है। वह चाहता है कि कंपनी खराब प्रोडक्ट के संबंध में अपने कर्मचारियों पर कार्रवाई करे। अगर खराब प्रोडक्ट के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं करती है तो वह स्वतंत्र होकर कोई भी फैसला ले सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+