चलते ऑटो में ड्राइवर लड़की को दिखा रहा था ब्लू फिल्म, परिजनों ने बुरी तरह पीटा
बरेली। यूपी के बरेली में पॉलीटेक्निक जा रही छात्रा का ऑटो चालक ने अपहरण का प्रयास किया। छात्रा को चलती ऑटो में मोबाइल पर अश्लील मूवी दिखाई और छेड़छाड़ की। छात्रा के शोर मचाने पर राहगीरों ने छात्रा को ऑटो चालक के चंगुल से बचाया और ऑटो चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान लड़की के परिजनों ने भी आरोपी की जबरदस्त पिटाई की है।

मैकिनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा है पीड़िता
छात्रा पॉलीटेक्निक में मैकिनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा है। छात्रा रोज की तरह कालेज जाने के लिए ऑटो में बैठ ही थी कि ऑटो चालक उसे अकेला पाकर अश्लील हरकतें करने लगा। उसके साथ छेड़छाड़ की और मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाई। छात्रा में जब ऑटो रोकने को कहा तो ऑटो चालक और तेज़ी से ऑटो चलाने लगा। जिसके बाद छात्रा जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगी।

राहगीरों ने चंगुल से छुड़ाया
शोर सुनकर राहगीरों ने ऑटो को रोककर छात्रा को उसके चंगुल से बचाया और ऑटो चालक की जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने कैंट थाने में ऑटो चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

जबरदस्ती दिखाई अश्लील मूवी
एसपी सिटी रोहित सजवाण का कहना है कि छात्रा को ऑटो वाले ने अश्लील मूवी दिखाई और उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़ित छात्रा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऑटो चालक का कहना है कि उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ नहीं की है उसे फंसाया जा रहा है। छात्रा के साथ हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद से वो काफी दहशत में है।












Click it and Unblock the Notifications