बरेली से दिल्ली और जयपुर के लिए जल्द होगी उड़ान, कुशीनगर एयरपोर्ट को लेकर आई यह अपडेट
Bareilly And Kushinagar Airport News: उत्तर प्रदेश के हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बरेली एयरपोर्ट और कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। यात्रियों का हवाई सफर अब और आसान होने वाला है।
बरेली से जल्द शुरू होंगी यहां के लिए उड़ान
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के मुताबिक, जल्द ही बरेली से दिल्ली और जयपुर के लिए उड़ाने शुरू कर दी जाएगी। दिवाली से पहले यह सेवा शुरू की जा। सकती है। इसके लिए कवायद शुरू की जा चुकी है।
इसके लिए नई विमानन कंपनियों से संपर्क किया गया है।

कुशीनगर एयरपोर्ट
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मंडल के तहत आने वाले कुशीनगर जिला गौतम बुद्ध से जुड़ा होने के कारण विश्व प्रसिद्ध है। यहां देश ही नहीं विश्व के कोने कोने से लोग आते हैं। कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ानों को लेकर फिर से कवायद शुरू की जा रही है। मुंबई व बंगलूरू के बीच सेवा दे रही इंडिगो एयरलाइंस से फेरे बढ़ाने को लेकर भी वार्ता शुरू की गई है। जिन रूटों एयर ट्रैफिक ज्यादा हैं उन पर हवाई सेवा शुरू करने के लिए जल्द नई विमानन कंपनियों करार होगा।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल एन्क्लेव बरेली के निदेशक अवधेश अग्रवाल के मुताबिक , बरेली से दिल्ली और जयपुर के लिए जल्द ही हवाई सेवा शुरू होगी। वर्तमान में बरेली-बंगलूरू के बीच सप्ताह में तीन और और बरेली-मुंबई के बीच चार दिन उड़ान है।












Click it and Unblock the Notifications