बरेली: तेज रफ्तार वैन हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Uttar Pradesh News, बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र में हुए हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। परिवार के सभी लोग एक मारूति वैन में सवार थे। उसकी रफ्तार तेज थी। वह अहलादपुर के पास बेकाबू हुई और सामने खड़े ट्रक से टकराई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस ने हादसे की भेंट चढ़े लोगों के शवों को अपने कब्जे में लिया। उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि यह परिवार बरेली से अमेठी के लिए जा रहा था। जैसे ही उनकी वैन बरेली के अहलादपुर पहुंची, तभी हादसा हुआ। इस हादसे में पति-पत्नी के साथ अन्य दो लोगों की मौत हुई। हालांकि, इन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बहेड़ी में कुछ दिन पहले ही सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। यहां कई हादसे हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस शिनाख्त करने जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications