VIDEO: गणेश चौथ मेले में बारबालाओं ने लगाए अश्लील ठुमके
चंदौसी। उत्तर प्रदेश के चंदौसी जिले में गणेश जी के नाम पर देश में लगने वाले दूसरे सबसे बड़े मेले में इन दिनों आस्था के नाम पर जमकर अश्लीलता परोसी जा रही है। कई वर्षों से चंदौसी शहर में गणेश चतुर्थी के मौके पर आयोजित होने वाला मेला गणेश चौथ इन दिनों बारबालाओं का अड्डा बन चुका है। इस मेले में होने वाला मैजिकल शो रात होते ही अश्लील डांस की महफ़िल में बदल जाता है।

आस्था के नाम पर ऐसी अश्लीलता देख कर कोई भी शर्मसार हो जाए। मेले में रात होते ही बारबालाएं शराब पी कर खुलेआम मैजिकल शो के मंच पर अश्लील नृत्य शुरू कर देती हैं। खास बात है कि इस मेले की अध्यक्षता कोई आम इंसान नहीं, बल्कि जिलाधिकारी आनंद कुमार करते है। उनकी अध्यक्षता में ये सब कहां तक सही है इसका जवाब देने वाला कोई नही है। लेकिन जो भी आस्था के नाम पर हो रहा है वो कतई जायज़ नहीं ठहराया जा सकता है। फिलहाल तस्वीरें सामने आने के बाद भी प्रसाशन के कानों पर जूं तक नही रेंगी। इस डांस को बंद करवाना तो दूर उल्टा मेला कोतवाली पुलिस इस रंगीन डांस के आयोजनकर्ता मालिकों को समझा कर ही वापस लौट आए।












Click it and Unblock the Notifications