यूपी: पुलिस थाने के ठीक बगल में बार बालाओं ने लगाए ठुमके, हवा में उड़ाए गए नोट
हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में पुलिस विभाग के अधिकारी की रिटायरमेंट पार्टी में डांस करने वाली बालाएं ने देर रात तक खूब ठुमके लगाए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस कार्यक्रम में कानफोड़ू संगीत पर अश्लील डांस के साथ खूब नोट भी उड़ाए गए। लेकिन पुलिस प्रशासन ने ये सब रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए। गौरतलब है कि जिले में धारा 144 लागू है जिसके चलते ऐसे आयोजनों की अनुमति लेना अनिवार्य होता है लेकिन कानून का पालन करने वाली पुलिस ही कानून की धज्जियां उड़ाते दिख रही है।

मामला सुरसा थाना क्षेत्र का है जहां थाने से महज 20 मीटर दूरी पर पुलिस विभाग में रेडियो ऑपरेटर के पद पर तैनात कर्मी की रिटायरमेंट पार्टी में जमकर ठुमके लगे। रात भर कानफोड़ू संगीत चलता रहा और महिला डांसर ठुमके लगाती रहीं। इस पार्टी में पुलिस वाले भी शामिल रहे।
गौरतलब है कि त्योहारों के मद्देनजर डीएम ने जिले में धारा 144 लागू कर रखी है बावजूद इसके थाना सुरसा से महज 20 मीटर की दूरी पर अश्लील डांस होता रहा, सैकड़ो लोग एक जगह इकठ्ठा होकर अश्लील डांस का लुत्फ उठाते रहे और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। हालांकि इस मसले पर बोलते हुए क्षेत्राधिकारी विजय राणा ने बताया कि रामनवमी नाम के व्यक्ति जो कि पुलिस विभाग में रेडियो आपरेटर के पद पर तैनात थे, उनके रिटायरमेंट पर इस प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। इस पूरे मामले की जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- वाराणसी में छतों पर शुरू हुए लोगों के अंतिम संस्कार, वेटिंग लिस्ट में लेना होता है नंबर












Click it and Unblock the Notifications