उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बैंक रॉबरी, कर्मचारियों को बंधक बना 20 लाख लूट ले गए बदमाश
लखनऊ, 2 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शनिवार को बैंक लूट हुई है। शहर के उज्जीवन बैंक से दिन दहाड़े बदमाशों ने हथियारों के बल पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर 20 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर के स्याना तहसील के उज्जीवन बैंक में लूट की ये वारदात पौने चार से पांच बजे के बीच हुई है। बैंक 5 बजे बंद होता है, बैंक बंद होने से 15 मिनट पहले तीन नकाबपोश बदमाश बैंक में घुस गए। तीनों ने गमछों और मास्त से चेहरा ढका हुआ था। बदमाशों ने बैंक में मौजूद गार्ड समेत सभी कर्मचारियों पर बंदूक तान दी। सभी को बंध बनाते हुए एक बदमाश ने इन लोगों पर निगरानी रखी और दो बदमाशों ने बैंक से करीब 20 लाख रुपए बैग में भर लिए। इसके बाद तीनों बाहर निकले और फरार हो गए।
बदमाशों के जाने के बाद वारदात के बाद सूचना पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया गया है कि तीनों बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा है कि पुलिस की पांच टीमों को बदमाशों को पकड़ने के लिए लगाया गया है। जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। तीनों बदमाश बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
आज ही गाजियाबाद में भी लुटा बैंक
शनिवार को ही गाजियाबाद में भी पंजाब नेशनल बैंक में भी लूट हुई है। गाजियाबाद में हथियार लेकर बैंक में घुसे 4 बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर 12 लाख रुपए लूटे और बाइक से फरार हो गए। गाजियाबाद में दोपहर में ये घटना हुआ और शाम को बुलंदशहर में बैंक लूट लिया गया। ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इन दो जिलों में कुछ घंटे के भीतर ही दो बैंक लूट की वारदात हुआ हैं।












Click it and Unblock the Notifications