PICS: कौन है ये शख्स जो हर पल साये की तरह रहता है CM योगी के साथ

बल्‍लू राय गोरक्षपीठ से जुड़े हैं। उनके परिवार की तीन पीढ़ियां इस पीठ से जुड़ी रही हैं। उनके दादा स्वर्गीय राम नारायण सिंह गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर रहे दिग्विजयनाथ महाराज के सेवादार रह चुके हैं।

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ जब से यूपी के मुख्‍यमंत्री बने हैं तब से लेकर अबतक हर मीडिया की हेडलाइन बने हुए हैं। उनके अनकहे किस्‍सों से लेकर उनका खानपान, पहनावा आदि चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन एक बात ऐसी भी है जिसे बहुत कम लोग ही जानते होंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं उस शख्‍स की जो हर वक्‍त योगी के साथ साए की तरह रहता है। योगी उसपर खुद से ज्‍यादा भरोसा करते हैं। वो योगी के हर इशारे को समझ लेता है। यहां तक कि वो योगी के चेहरे के भाव से माहौल भांप लेता है। तो आईए आपको उस शख्‍स के बारे में विस्‍तार से बताते हैं।

बल्‍लू राय है उनका नाम

बल्‍लू राय है उनका नाम

बल्‍लू राय को योगी आदित्‍यनाथ का सबसे करीबी माना जाता है। बल्‍लू राय का वास्‍तविक नाम उमेश सिंह है। वो गोरखपुर जिले के पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के सिरसिया गांव के रहने वाले हैं। वो पिछले 20 साल से योगी के साथ रह रहे हैं। बल्‍लू के बारे में कहा जाता है कि उनकी इजाजत के बिना कोई भी योगी के आसपास नहीं भटक सकता।

गोरक्षपीठ से जुड़ा है बल्‍लू का परिवार

गोरक्षपीठ से जुड़ा है बल्‍लू का परिवार

बल्‍लू राय गोरक्षपीठ से जुड़े हैं। उनके परिवार की तीन पीढ़ियां इस पीठ से जुड़ी रही हैं। उनके दादा स्वर्गीय राम नारायण सिंह गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर रहे दिग्विजयनाथ महाराज के सेवादार रह चुके हैं जबकि पिता विजय राय महंत अवैद्यनाथ के सेवादार रह चुके हैं। बल्लू राय के चाचा अयोध्या राय भी इस पीठ से लंबे समय से जुड़े रहे हैं।

बल्‍लू राय की ईमानदारी के कायल हैं योगी

बल्‍लू राय की ईमानदारी के कायल हैं योगी

कहा जाता है कि योगी आदित्यनाथ बल्लू की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, वक्त के पाबंद, विनम्र स्वभाव, मृदुभाषी आदि गुणों के कायल हैं। योगी आदित्यनाथ जितने कड़क स्वभाव के जाने जाते हैं, बल्लू राय को उतना ही विनम्र और सौम्य स्वभाव का माना जाता है।

योगी आदित्‍यनाथ का चेहरा पढ़ लेते हैं बल्‍लू राय

योगी आदित्‍यनाथ का चेहरा पढ़ लेते हैं बल्‍लू राय

बल्‍लू राय के बारे में कहा जाता है कि वो योगी आदित्‍यनाथ के इशारे से लेकर उनकी चेहरा तक भांप जाते हैं। शायद यहीं कारण है कि फोन रिसीव करने से लेकर लोगों को मुख्यमंत्री से मिलवाने तक की जिम्‍मेदारी बल्‍लू राय के पास है।

योगी गुस्‍सा तुरंत भांप जाते हैं बल्‍लू

योगी गुस्‍सा तुरंत भांप जाते हैं बल्‍लू

गोरक्षपीठ से जुड़े लोगों की मानें तो अगर कभी योगी आदित्यनाथ को गुस्सा आ भी गया तो बल्लू तुरंत उसका अंदाजा लगा लेते हैं। अगर कभी योगी आदित्यनाथ ने किसी को गुस्से में कुछ कह भी दिया तो बल्लू उस शख्स को तुरंत समझाकर संतुष्ट कर देते हैं। बल्लू राय टीम योगी की मुख्य कड़ी हैं।

योगी का एक शब्‍द, बल्‍लू के लिए आदेश

योगी का एक शब्‍द, बल्‍लू के लिए आदेश

योगी के मुंह से निकला एक-एक शब्द बल्‍लू के लिए आदेश होता है। योगी के हर लोकेशन की जानकारी बल्लू के पास रहती है, वो कब और कहां जाने वाले हैं। सीएम बनने के बाद योगी जहां भी जाते हैं, बल्लू उनके साथ साए की तरह रहते हैं।

कैसे तैयार होता है योगी का कुर्ता, बड़े नाखूनों से क्‍या है कनेक्‍शन

कैसे तैयार होता है योगी का कुर्ता, बड़े नाखूनों से क्‍या है कनेक्‍शन

योगी के फैसले, योगी के काम करने की तरीका या फिर योगी की सोच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+