यूपी: राज्य निर्वाचन आयोग ने पुरानी ईवीएम के बजाए बैलेट पेपर से चुनाव कराने का दिया सुझाव
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव ईवीएम की जगह पर बैलेट पेपर से हो सकते हैं। राजनीतिक पार्टियों के बाद अब उत्तर प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयोग ने भी ईवीएम पर सवाल उठा दिए हैं।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव ईवीएम की जगह पर बैलेट पेपर से हो सकते हैं। राजनीतिक पार्टियों के बाद अब उत्तर प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयोग ने भी ईवीएम पर सवाल उठा दिए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने भारतीय निर्वाचन आयोग को चिट्ठी लिखकर पुरानी ईवीएम के इस्तेमाल करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने भारतीय निर्वाचन आयोग को सलाह दी है कि पुरानी ईवीएम की जगह पर बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए। राज्य निर्वाचन आयोग के पास 2006 से पुरानी की ईवीएम हैं। उत्तर प्रदेश में जून में निकाय चुनाव होने हैं और जल्द ही भारतीय निर्वाचन आयोग इस पर फैसला करेगा। जून में यूपी में निकाय चुनाव होने हैं।
वहीं अरविंद केजरीवाल ने यूपी राज्य निर्वाचन आयोग के फैसले का स्वागत किया है। केजरीवाल ने साथ ही यह भी कहा कि दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग दिखाए कि उसके पास भी ऐसी ही रीढ की हड्डी है।
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक 25 अप्रैल तक कक्षों का निर्धारण होगा। सभी निकायों के वार्ड में पिछडी जातियों की आबादी का 27 अप्रैल तक रैपिड सर्वेक्षण होगा। इसके बाद 28 अप्रैल से 27 मई तक वार्डों के आरक्षण की कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications