Ballia news: बलिया में बिजली विभाग दफ्तर में हंगामा, भाजपा नेता-अधिकारी आमने-सामने, जानें पूरी कहानी

Ballia News: बलिया जिले में शनिवार को बिजली विभाग का माहौल अचानक गरमा गया। अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में कुछ लोग पहुंचे और बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि दफ्तर में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद कर्मचारी भी स्थिति को संभालने में जुट गए।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बातचीत बिजली की समस्या को लेकर शुरू हुई थी। इसी बीच अचानक हमला होने से कर्मचारी सकते में आ गए। अधिकारियों को तुरंत इसकी जानकारी दी गई और पुलिस को तहरीर सौंप दी गई।

ballia news bjp leader electricity

इस मामले की जानकारी होने के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग घटना का वीडियो बनाने लगे। वही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

नगर कोतवाली पुलिस ने अधीक्षण अभियंता की शिकायत पर एक नामजद और करीब दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विवाद और हाथापाई की झलक साफ दिखाई दे रही है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल उसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं की है।

अभियंता की आपबीती, कार्यालय में हुआ हमला

अधीक्षण अभियंता लाल जी सिंह का कहना है कि वे अपने कक्ष में काम कर रहे थे। तभी 20 से अधिक लोग वहां पहुंचे और बिना किसी चर्चा के शोर-शराबा करने लगे। इसी दौरान उन पर गाली-गलौज और हमला किया गया।

उनका आरोप है कि हमले में सरकारी कागजात और सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ। दफ्तर के कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला लेकिन घटना से वहां मौजूद सभी लोग काफी घबरा गए।

भाजपा नेता ने बताया अलग पक्ष

वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता मुन्ना बहादुर सिंह ने अपनी सफाई पेश की। उनका कहना है कि बिजली की समस्या से परेशान लोग दफ्तर में शिकायत दर्ज कराने गए थे। इस दौरान ही कहासुनी हुई।

उनका आरोप है कि अधीक्षण अभियंता ने ही गाली-गलौज किया और कर्मचारियों के साथ मिलकर मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं और जांच करते हुए कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

सीसीटीवी कैमरे बंद

बताया जा रहा है कि कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे घटना के समय बंद पाए गए। अधीक्षण अभियंता ने स्वीकार किया कि कैमरे कई दिनों से खराब चल रहे हैं। ऐसे में बिजली विभाग के अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं।

इस बारे में एएसपी (दक्षिणी) कृपाशंकर द्वारा मीडिया को बताया गया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+