बलिया: कल जब महिला दिवस मनाया जा रहा था तभी एक औरत जला दी गई, सिर्फ 2 हजार के लिए
बलिया। 8 मार्च को जहां पूरा देश अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा था वहीं सूबे के शहर बलिया में सूदखोरों ने एक दलित महिला को महज 2 हजार रूपये के लिए जिंन्दा जला दिया। इस शर्मनाक घटना के बाद दलित महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और डाक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया जिसका इलाज बनारस के सर सुंदर लाल चिकित्सालय में चल रहा है। वहीं बलिया के एसपी ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है और दोनों ने पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद की बात कुबूल की है। अब महिला के बयान के बाद इस मामले में कर्रवाई की जाएगी।

ये है पूरा मामला
बलिया के भीमापुर थाना क्षेत्र के जजौली गांव में इंसानियत को तारतार करने की घटना तब हुई जब गांव की एक दलित महिला पर दो सूदखोर शुड्डू सिंह और सोनू सिंह ने महिला के शरीर पर कैरोसिन का तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। वहीं पीड़ित महिला की बेटी ने मीडिया को बताया कि जब माँ मकान के बहार बरामदे में सोई हुई थी तभी शुड्डू सिंह और सोनू सिंह वहा पहुंचे और मेरी माँ को जिन्दा जला दिया। इस घटना के बाद माँ की चीख पुकार सुनकर नींद टूटी तो देखा की मेरी माँ तड़प रही थी। जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और माँ के शरीर पर कंबल डालकर उन्हें बचाया। यही नहीं पीड़त महिला की बेटी ने बताया कि कई दिनों पहले माँ ने दोनों से दो हजार रूपये लिए थे लेकिन आर्थिक तंगी के कारण नहीं दे पाने पर ब्याज बढ़ गया था और आए दिन दोनों मेरी माँ को धमकी देते रहते थे। घटना के दिन शाम को भी वो धमकी देकर गए और देर रात जब माँ सोई हुई थी तो तेल डालकर जला दिया।
दोनों आरोपी पुलिस के गिरफ्त में
वहीं इस घटना के बाद मीडिया के बाद करते हुए बलिया के एसपी अनिल कुमार ने जानकारी के तत्काल बाद ही कर्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
ये भी पढे़ं- ऑफिस के बेसमेंट में महिला रेलवे कर्मचारी से रेप, MMS बनाकर किया ब्लैकमेल












Click it and Unblock the Notifications