यूपी: 65 साल के बूढ़े तस्कर से एसएसबी जवानों ने बरामद की 30 लाख की चरस
सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने भारत नेपाल सीमा के करीब एक ऐसे तस्कर को उस वक्त दबोच लिया जब वह चरस के साथ भारत में एसएसबी सीमा चौकी त्रिलोकपुर को पार कर रहा था।
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल द्वारा चौकसी बढ़ा दी गई है। लेकिन, सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने भारत नेपाल सीमा के करीब एक ऐसे तस्कर को उस वक्त दबोच लिया जब वह चरस के साथ भारत में एसएसबी सीमा चौकी त्रिलोकपुर को पार कर रहा था। पकड़े गए शख्स के पास से ढाई किलो चरस बरामद हुई है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, ये मामला भारत नेपाल सीमा के करीब सीमा चौकी त्रिलोकपुर क्षेत्र का है जहां एसएसबी के जवानों ने सीमा पार से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उससे पूछताछ की और शक होने पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान जवानों को उसके पास से करीब ढाई किलो चरस बरामद हुई। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी जा रही है।
एसएसबी जवानों की पूछताछ में पकड़े गए शख्स ने अपना नाम इरफान अली (65) पुत्र चिराग अली निवासी रैला बाजार कानपुर बताया है। पकड़े गए शख्स के मुताबिक वह नेपाल से चरस लेकर आ रहा था और कानपुर में उसे कहीं डिलीवर करना था। पकड़े गए शख्स से बरामद चरस को एसएसबी जवानों ने थाना ढेबरुआ पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने पकड़े गए शख्स पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
वहीं, पूरे मामले पर जानकारी देते हुए 50 वीं वाहिनी एसएसबी सेनानायक देशराज सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है लेकिन तस्करों के लिए मुफीद रहिए सीमा आज भी तस्करों की मन पसंद है। तस्कर तस्करी से बाज नहीं आ रहे हैं हमारे मुस्तैद जवानों ने हमारे जवानों की मुस्तैदी के चलते आज यह सफलता हासिल की है और आगे भी इसी तरह एसएसबी की सघन चेकिंग चलती रहेगी।भी पढ़ें: कानपुर: बसपा नेता के ठिकाने से अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद












Click it and Unblock the Notifications