बहराइच हिंसा: शव लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण, BJP विधायक ने बोले, ऐसी कार्रवाई होगी कि पीढ़ियां याद रखेंगी
बहराइच हिंसा: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए सांप्रदायिक दंगे में करने वाले रामगोपाल मिश्र के परिवार वाले और ग्रामीण उसका शव लेकर महसी चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मृतक के परिजनों का कहना है कि इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा लोग आरोपियों के एनकाउंटर की भी मांग कर रहे हैं। जिस इलाके में यह घटना हुई है वहां अभी भी ग्रामीण शांत नहीं हुए हैं।

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है। जगह-जगह ग्रामीण भी एकत्र हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारी परिजनों से बात कर मृतक का अंतिम संस्कार करवाने का प्रयास कर रहे हैं।
इधर, दोपहर में कुछ जगह पर ग्रामीणों ने दुकानों और वाहनों में आग लगा दिया। प्रदर्शन करने वाले लोग लाठी डंडे से लैस होकर घूम रहे हैं। वहीं बहराइच जिलाधिकारी मोनिका राय का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि स्थिति कंट्रोल हो रही है।
देवरिया विधायक ने X पर शेयर किया मैसेज
वहीं, इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी मामले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। भाजपा विधायक का शलभ मणि त्रिपाठी द्वारा आरोपियों के खिलाफ पड़ी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।
सोशल साइट एक्स पर घटना से जुड़ा वीडियो शेयर करने वाले का जवाब देते हुए भाजपा विधायक ने लिखा है कि "ये तब हुआ जब विसर्जन के दौरान इसी घर से अकारण माँ दुर्गा प्रतिमा पर पथराव किया गया, जब चरमपंथियों ने माँ दुर्गा की प्रतिमा को अपवित्र करने का प्रयास किया,जब मां भक्तों पर कातिलाना हुआ, बाद में इसी घर में रखे हथियारों से हुई फ़ायरिंग में रामगोपाल मिश्रा को कई गोलियां मारीं गईं, एकतरफ़ा वीडियो बनवाकर हत्यारों को बचा नहीं पाएगा कोई, ऐसी कार्रवाई होगी कि पीढ़ियां याद करेंगी।"












Click it and Unblock the Notifications