Badaun Case: 'मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं, झूठ बोलकर मांगे 5 हजार रुपये', साजिद की सास-बीवी ने किए और क्या खुलासे
Badaun Double Murder Case: बदायूं दोहरा हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। साजिद ने जिस पत्नी को प्रेग्नेंट बताकर आयुष और आहान की मां से 5 हजार रुपये उधार लिए थे। उस साजिद की पत्नी पूरी तरह ठीक है। ना तो वो प्रेग्नेंट हैं ना ही बीमार है।
साजिद की सास मिस्कीन ने बताया कि मेरी बेटी पूरी तरह ठीक है। वह गर्भवती भी नहीं है। वह तो कई दिनों से हमारे यहां है। जब वह ठीक है तो वह अस्पताल में क्यों रहेगी। साजिद ने झूठ बोला है। साथ ही उसकी सास ने कहा कि साजिद ने बहुत गलत काम किया है।

दूसरा आरोपी जावेद भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
साजिद की पत्नी सना ने कहा कि हम 15 दिनों से मायके में हैं। मेरी आखिरी बात साजिद से बुधवार को हुई थी। साजिद ने ऐसा क्यों किया, मुझे नहीं पता। लेकिन साजिद ने जो भी किया वह बहुत गलत है। हालांकि, पुलिस ने मुठभेड़ में साजिद को मार गिराया। वहीं, दूसरा आरोपी जावेद भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
आयुष पर 14 और अहान पर 9 घाव के निशान
हत्यारा साजिद ने दोनों मासूम बच्चों पर एक-दो नहीं, बल्कि कुल 24 वार किए थे। आयुष और आहान की जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है, वो बेहद डराने वाली है। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए साजिद ने बच्चों का गला रेतने के बाद हाथ,पैर और पीठ पर कई वार किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि आयुष पर 14 और अहान पर 9 घाव के निशान थे।
यह भी पढ़ें- बदायूं: साजिद ने एक-दो नहीं उस्तरे से किए 24 वार, 10 मिनट तक तड़पते रहे बच्चे, डरावनी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट












Click it and Unblock the Notifications