Love Story: गर्लफ्रेंड के चक्कर में PAK पहुंचे बादल बाबू के साथ बहुत बुरा हुआ! चौंकाने वाला है लेटेस्ट अपडेट
Badal Babu Pakistan Love Story: फेसबुक वाली लव स्टोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अलीगढ़ के बादल बाबू, जो अपनी गर्लफ्रेंड के लिए सरहद पार कर पाकिस्तान पहुंच गए थे, अब एक नई मुसीबत में फंस गए हैं।
अलीगढ़ (बरला) के खिटकारी गांव के रहने वाले बादल बाबू ने पाकिस्तान की जेल में अपनी एक साल की सजा तो पूरी कर ली है, लेकिन वह अभी घर नहीं लौट पाएंगे। उनके पाकिस्तानी वकील फियाज रामे ने खुलासा किया है कि बादल पर जो जुर्माना लगाया गया था, वह उसे भर नहीं पाया है। इस वजह से उसे अब कुछ दिन और एक्स्ट्रा जेल में रहना पड़ेगा।

क्या बादल अब भारत नहीं लौटना चाहता?
लाहौर जेल में बादल से मुलाकात के बाद वकील ने वीडियो डालकर कई हैरान करने वाली बातें बताई हैं:
- धर्म परिवर्तन: बादल ने बताया है कि उसने अब पूरी तरह से इस्लाम धर्म अपना लिया है।
- पाकिस्तान में रहने की जिद: बादल अब भारत वापस नहीं आना चाहता, वह पाकिस्तान में ही बसना चाहता है।
- गर्लफ्रेंड से दूरी: जिस 'सना रानी' के लिए बादल सरहद पार गया था, वह जेल में उससे एक बार भी मिलने नहीं आई।
क्या कहता है पाकिस्तान का कानून?
क्या सच में बादल पाकिस्तान में रहना चाह रहा होगा? ये भी हो सकता है कि उस पर ऐसा कहने के लिए दबाव बनाया जा रहा हो, लेकिन वकील का कहना है कि नियमों के मुताबिक उसे वहां रहने की इजाजत नहीं मिल सकती। सजा और जुर्माना पूरा होने के बाद उसे 'डिपोर्ट' (भारत वापस भेजना) ही किया जाएगा। इसके लिए भारतीय एंबेसी से संपर्क कर कागजी कार्रवाई पूरी की जाएगी।
गरीब परिवार की बढ़ी टेंशन
बादल के पिता कृपाल सिंह दाने-दाने को मोहताज हैं। उनका कहना है कि उनके पास इतने पैसे भी नहीं हैं कि वे जुर्माना भर सकें। वकील ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कराने का वादा किया था, जो पूरा नहीं हो पाया। अब परेशान पिता ने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटे को सुरक्षित वतन वापस लाया जाए।
जेल के अंदर का हाल
वकील के मुताबिक, बादल को जेल में एक अलग बैरक में रखा गया है। उसकी जरूरतों का ख्याल रखा जा रहा है। बादल वहां रोजाना नमाज पढ़ रहा है। फिलहाल उसकी वापसी कब होगी, इस पर सस्पेंस बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications