VIDEO: मेले की रेलवे ने की ऐसी तैयारी कि श्रद्धालुओं को टॉयलेट में करना पड़ रहा है सफर
कई तो ट्रेन की खिड़कियों पर लटके हुए हैं और तो और जब ट्रेन के डिब्बे भर गए तो फिर बहुत से यात्रियों को ट्रेन की बोगी के शौचालय में खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है।
मथुरा। मथुरा में चल रहे मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर प्रशासन भले ही महीनों से तैयारियां कर रहा हो लेकिन हर बार की तरह इस बार भी प्रशासन के दावे खोखले ही नजर आए। ट्रेन में कुछ इस तरह के हालात नजर आए।

ये तस्वीरें हैं मथुरा जंक्शन पर खड़ी झेलम एक्सप्रेस के द्वितीय श्रेणी के डिब्बे की। इस बोगी में तमाम लोग अपना सफर तय कर रहे हैं और कई तो ट्रेन की खिड़कियों पर लटके हुए हैं और तो और जब ट्रेन के डिब्बे भर गए तो फिर बहुत से यात्रियों को ट्रेन की बोगी के शौचालय में खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। ट्रेन के डिब्बे में बने इस टॉयलेट पर नजर मारें तो इसमें बच्चे ही नहीं बल्कि कई महिला-पुरुष श्रद्धालु ठूस-ठूसकर भरे हैं।
जब इन यात्रियों से बात की गई तो इनका कहना था कि ट्रेन में जगह नही है और उन्हें अपने घर पहुंचना है। इसीलिए टॉयलेट का सहारा लेना पड़ा। रेलवे हर बार यही दावा करता है कि मुड़िया पूर्णिमा मेले पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। यात्रियों के आने-जाने के लिए ट्रेनों की कमी आड़े नहीं आएगी। लेकिन हर बार ये दावे सिर्फ खोखले ही नजर आते हैं और रेलवे प्रशासन सिर्फ अपने दावों की दुहाई ही देता नजर आता है।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications