गोरखपुर: महिला ने दिया चार पैर वाले नवजात शिशु जन्म, देख हैरत में पड़े लोग
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले जिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने चार पैर वाले नवजात शिशु जन्म दिया है। चार पैर वाले नवजात बच्चे को देखकर डॉक्टर्स और लोग हैरत में पड़ गए हैं। कुछ लोग इसे कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं तो कुछ का कहना है कि ये दैवीय शक्ति है। फिलहाल डॉक्टर ने बच्चे की स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के जिगिना गांव में भूलन निषाद अपनी पत्नी रम्भा (गुड़िया) के साथ रहते हैं। भूलन मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पेट पालते हैं। भूलन की गर्भवती पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी जिसके बाद उन्हें सहजनवां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था।
शनिवार को भूलन की पत्नी ने स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे को जन्म दिया, जिसके दो की जगह चार पैर और दो लिंग हैं। यह देखकर डॉक्टर भी आश्चर्यचकित रह गए। वहीं, इस बात की जानकारी गांव वालों को मिलते ही बच्चे को देखने के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भीड़ लग गई। हालांकि बच्चे की स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस ने 50000 के इनामी बदमाश को एनकाउंटर में किया ढेर












Click it and Unblock the Notifications