UP:जंजीर से बांंध लड़की का इलाज करता है बाबा, देखिए वीडियो
रायबरेली में एक बाबा इलाज करने के नाम पर लड़कियों और महिलाओं पर जुल्म करता है। पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे बाबा अपना धंधा चला रहा है।
रायबरेली। 21वीं सदी में भी ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था के नाम पर लोग अंधविश्वास की बेड़ियों में जकड़े हुए हैं। रायबरेली के एक गांव में धर्म और अंधविश्वास के नाम पर महिलाओं और बच्चियों के साथ बर्बरतापूर्ण सलूक किया जा रहा है।

यह दर्दनाक तस्वीरें रायबरेली जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के बरियार गांव की हैं जहाँ के छत्रपाल भुइहारे बाबा मंदिर में जादू-टोना करके महिलाओं को मानसिक रूप से ठीक करने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस भी बाबा के विरुद्ध कोई कानूनी कार्यवाही करने के बजाय उससे मोटी रकम वसूल रही है।

पेड़ में जंजीर और ताले से बंधी रक्षा नाम की यह बच्ची बाराबंकी जिले की रहने वाली है। शुरुवात में बच्ची को फाइलेरिया की शिकायत हुई। उसका इलाज चला लेकिन प्रभावी आराम न मिलने से उसके पिता अयोध्या प्रसाद उसे बाबा के पास लेकर पहुंचे। बाबा जी ने अंधविश्वास के नाम पर जंजीर से बांध कर इलाज करना शुरू कर दिया और बीते कई दिनों से इसी तरह से इलाज कर रहे हैं।

जब बाबा से इस बारे पूछा गया तो वे अपनी प्रशंसा करने में लग गए और इसे सही बताया। पुलिस-प्रशासन बाबा की इस करतूत की तरफ से आंखें मूंदे हुए है। देखिए वीडियो -












Click it and Unblock the Notifications