खौलते दूध से नहा कर बाबा ने की भविष्यवाणी- 2019 में गठबंधन की सरकार

Recommended Video

    Uttar Pradesh: Baba baths with boiled milk, says coalition government will form in 2019

    नई दिल्ली। यूपी के सोनभद्र में गोवर्धन पूजा के दौरान अलग ही नजारा देखने को मिला जहां अंधिवश्वास ने के नाम पर लोगों ने खौलते दूध से स्नान किया। दरअसल, सोनभद्र में गोवर्धन पूजा के दिन बीर लोरिक पत्थर की पूजा होती है। पूजा के दौरान गर्म दूध से स्नान करने की परंपरा रही है। इस पूजा ने उस वक्त राजनीतिक रूप ले लिया जब पूजा में शामिल एक बाबा ने खौलते दूध से स्नान करने के बाद भविष्यवाणी करते हुए कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा और गठबंधन की सरकार बनेगी।

    सदियों से चली आ रही है ये परंपरा

    सदियों से चली आ रही है ये परंपरा

    स्थानीय लोगों के मुताबिक सोनभद्र में बीर लोरिक पत्थर के पूजा करने की यह परंपरा 5 हजार सालों से चली आ रही है। पूजा के आयोजक रोशनलाल यादव ने बताया कि यहां खुद कभी भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पूजा की थी और यहां खौलते दूध से नहाने की परंपरा सदियों पुरानी है। परंपरा के मुताबिक पुजारी और जजमान दोनों को खौलते दूध से नहाना होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दूध से नहाने पर सिर्फ वही लोग जलते है जो बेईमान होते हैं। ईमानदार लोगों के शरीर पर पड़ते ही दूध ठंडा हो जाता है।

    यहां श्रीकृष्ण ने की थी गोवर्धन पूजा

    यहां श्रीकृष्ण ने की थी गोवर्धन पूजा

    इस बार के गोवर्धन पूजा में सपा के कई स्थानीय नेता शामिल हुए। इनमें सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा प्रमुख थे। इन नेताओं के आने से पूजा ने राजनीतिक रूप ले लिया। इसी बीच एक पुजारी ने खौलते पानी से स्नान करने के बाद भविष्यवाणी करते हुए कहा कि प्रदेश में अगली बार सपा की सरकार बनेगी। साथ ही 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा और गठबंधन की सरकार बनेगी।

    पहले भी हो चुका है ऐसा

    पहले भी हो चुका है ऐसा

    बता दें कि 2016 में भी इसी तरह एक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने सपा सरकार के चार साल पूरा होने के मौके पर खौलते दूध से स्‍नान किया था और फिर शरीर पर खौलता खीर मला। खौलते दूध से स्‍नान करने के बाद उसने खौलते तेल में हाथ से पूड़ी छानी थी। हैरान करने वाली बात यह थी कि लोग अंधविश्‍वास के इस घटिया नजारे को भक्‍ति भाव से देख रहे थे और जयकारा लगा रहे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+