UP: बीएड में दाखिले के लिए काउंसिलिंग आज से शुरू, घर बैठे ऑनलाइन करें सबकुछ
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में टीचर बनने का ख्वाब संजोये लोगो के लिये टीचर आहर्ता वाली डिग्री यानी B.Ed की डिग्री के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया आज यानी शुक्रवार से शुरू हो गई है। एजुकेशन में बैचलर की डिग्री का यह कोर्स दो साल का है और कोर्स में दाखिले के लिए काउंसिलिंग की ऑनलाइन प्रक्रिया में अभ्यार्थी शामिल हो सकते हैं। इस बार ऑनलाइन काउंसिलिंग बीएड का सबसे खास प्वाइंट है। आप बिना कहीं गए, यानी घर बैठे काउंसिलिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन तरीके से पूरी कर सकते हैं। अधिक जानकारी व काउंसिलिंग के लिये आप upbed.nic.in व लखनऊ यूनिवर्सिटी की बेवसाइट देखें।

25 हजार पहले चरण में
बीएड कोर्स के लिए चार चरणों में मुख्य काउंसिलिंग होगी और पहले चरण की काउंसिलिंग में रैंक एक से लेकर 25 हजार रैंक तक के अभ्यर्थी को मौका मिला है। चार चरणों की मुख्य काउंसिलिंग पूरी होने के बाद अगर सीटें खाली रह जाती हैं तो इन्हें भरने के लिए 26 जून से पूल काउंसिलिंग होगी।
काउंसिलिंग के लिए जरूरी
सबसे पहले आप लखनऊ यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां बीएड प्रवेश परीक्षा आवेदन वाले लिंक पर क्लिक करें। सबसे पहले आपको अपने यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। जो आपको रजिस्ट्रेशन करने के बाद मिला है। काउंसिलिंग पेज पर आपको मांगी गई सभी पर्सनल व शैक्षणिक डिटेल भरनी है।
आवेदन में आवश्यक
अभ्यर्थी के पास उनकी नवीनतम पासपोर्ट साइज की फोटो, हाथ की उंगलियों की स्कैन कॉपी, रनिंग हैंड का सिग्नेचर, आधार कार्ड व बेसिक जानकारी के साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी भी होनी चाहिए। अभ्यार्थी ध्यान रखें कि काउंसिलिंग फॉर्म भरते समय सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर और फिंगरप्रिंट भी अपलोड करने हैं। इसके बगैर आपका आवेदन अपूर्ण माना जाएगा।
खास है काउंसिलिंग
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के राज्य समन्वयक प्रो. एनके खरे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यूपी बीएड में दाखिले के लिए यह पहली बार हो रहा है कि ऑनलाइन काउंसिलिंग होगी यानी ऑफ कैंपस काउंसिलिंग। काउंसिलिंग के लिए न तो आपको कॉलेज दर कालेज भटकना है और न ही काउंसिलिंग सेंटरों की भीड़ पर धक्के खाने हैं। इसके लिए इंटरनेट के इस्तेमाल से आप अपनी ऑनलाइन काउंसिलिंग करा लीजिए।
कौन सी यूनिवर्सिटी हैं हिस्सा
B.Ed का कोर्स 16 यूनिवर्सिटी करायेंगी, जिसमें -
1 - महात्मा ज्योति ज्योतिबा बाई फूले यूनिवर्सिटी बरेली
2 - डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा
3 - यूनिवर्सिटी ऑफ़ लखनऊ लखनऊ
4 - डॉ राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी
5 - फैजाबाद चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ
6- बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी
7 - महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी
8 - संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी वाराणसी
9 - वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर
10 - दीन दयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी गोरखपुर
11 - छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर 12 - इलाहाबाद स्टेट यूनिवर्सिटी इलाहाबाद
13 - जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी बलिया
14 - सिद्धार्थ नगर विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर
15 - ख्वाजा मोहिद्दीन चिश्ती यूनिवर्सिटी लखनऊ
16 - गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी नोएडा












Click it and Unblock the Notifications