आजम को अगर पद का सम्मान नहीं तो इस्तीफा दे दें: रामगोपाल
लखनऊ। मुजफ्फरनगर हिंसा में हर तरफ से घिर चुकी सपा सरकार अब अपनी ही पार्टी के नेताओं के आपसी मतभेद से परेशान है। बुधवार को मुजफ्फरनगर हिंसा को लेकर सपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलायी। पार्टी के सभी दिग्गज पहुंचे मगर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से नाराज आजम खान ने इस बैठक में हिस्सा नहीं लिया। बस क्या था पार्टी के दिग्गजों ने बयानबाजी शुरु कर दी। सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने आजम खान पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि आजम खान अगर अपने पद का सम्मान नहीं कर सकते तो इस्तीफा दे दें।
वहीं पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं है। मालूम हो कि आजम खान आगरा में आयोजित समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे। सूत्रों की मानें तो आजम खान मुजफ्फरनगर दंगों पर कार्रवाई में हुई देरी को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से नाराज हैं।













Click it and Unblock the Notifications