UP News: आजम के सख्त तेवर बिगाड़ सकते हैं यूपी में M-Y समीकरण? देखिए रिपोर्ट
Azam Khan Akhilesh Yadav News: आजम खान जब से जेल से रिहा हुए हैं आए दिन वह चर्चा में बने हुए हैं। जेल से बाहर आने के तुरंत बाद यह अटकलें लगाई जा रही थी कि वह बसपा में जा सकते हैं। खैर किसी तरह इस पर विराम लगा। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज आजम खान से मिलने पहुंचे है। लेकिन आजम खान का सख्त तेवर देखने को मिला। उन्होंने अखिलेश यादव से मिलने के एक - दो नहीं बल्कि कई शर्तें रख दी। खुद तो उन्होंने कुछ नहीं बोला लेकिन उनकी शर्तें बहुत कुछ बोल रहीं हैं। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। बहुजन समाजवादी पार्टी गुरुवार को महारैली का आयोजन कर रही है तो वहीं दूसरी अखिलेश और आजम को लेकर चर्चाएं बढ़ गई हैं। आजम खान के ये सख्त तेवर यूपी में M-Y समीकरण पर असर डाल सकते हैं। आइए जानते हैं आजम खान की अखिलेश से मिलने से पहले की शर्तें क्या रहीं ?

मुलाकात से पहले ये थीं आजम की शर्तें
आजम से मिलने के लिए जितना बेचैन अखिलेश दिख रहे थे शायद आजम उतने नहीं। इसकी वजह बनीं उनकी शर्तें। आजम खान ने अखिलेश से मिलने की जो शर्तें रखीं उनमें पहली थी अखिलेश यादव के अलावा कोई तीसरा इसमें शामिल नहीं होगा। केवल दो लोग ही मिलेंगे। दूसरी शर्त थी कि आजम की पत्नी और बेटा नहीं मिलेंगे। तीसरी शर्त यह थी रामपुर के समाजवादी सांसद भी साथ नहीं रहें।
इतनी शर्तें क्यों?
सवाल यह उठता है कि जो दशकों साथ रहें हो, एक सिक्के के दो पहलू रहे हों क्या उन्हें भी अब शर्तों के साथ मिलना पड़ेगा? क्या सब कुछ पहले जैसा नहीं है? क्या आजम सच में अंदर ही अंदर नाराज हैं? ये सारे प्रश्न तो बनते हैं।












Click it and Unblock the Notifications