पार्टी में घमासान पर बोले आजम- 'ये बड़े लोगों की लड़ाई है, मैं बहुत छोटा हूं'

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजनीतिक कलह का केंद्र बन चुके समाजवादी पार्टी से नया बयान आया है।

uttar-pradesh-akhilesh-yadav-amar-singh-azam-khan-samajwadi-party

राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खान ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और सपा नेता शिवपाल सिंह के बीच चल रही राजनीतिख खींचतान पर मथुरा में कहा है कि 'ये बड़े लोगों की लड़ाई है, हम उनके सामने बहुत छोटे हैं।'

इससे पहले भी बृहस्पतिवार (15 सितंबर) को आजम खान ने राज्यसभा सांसद अमर सिंह पर निशाना साधा था।

कुछ लोगों की वजह से थी फूट की आशंका

इस दौरान उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों की वजह से दल में फूट पड़ने की आशंका पहले से ही थी और इसी वजह से मैंने ऐसे लोगों के पार्टी में आने की पूरा विरोध किया था जिनका इतिहास ही काला रहा है। इनका पेशा ही रिकॉर्डिंग और ब्लैकमेल करने का है।

आजम ने कहा था कि अखिलेश जिम्मेदार पद पर हैं औ वह गैर जिम्मेदार बात नहीं कहेंगे।

अमर सिंह द्वारा खुद को बाहरी न बताने पर भी आजम ने टिप्पणी की थी कि 'जब मुख्यमंत्री ने किसी का नाम नहीं लिया फिर चोर की दाढ़ी की तिनका क्यों है? मैं भी किसी का नाम नहीं ले रहे हैं। बहुत बड़ा दल, जनाधार है फि एक ही आदमी सफाई क्यों दे रहा है।'

ये कहा था अखिलेश ने

इससे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि 'परिवार के भीतर बाहरी लोग हस्तक्षेप करेंगे तो कैसे चलेगा।'

उन्होंने साफ इशारा था किया कि पार्टी और परिवार के भीतर किसी बाहरी व्यक्ति की पैठ बढ़ी है। अखिलेश ने कहा था कि मुख्य सचिव को, मंत्रियों को कौन हटाएगा इसका फैसला बाहरी नहीं करेंगे।

इस पर पत्रकारों ने अमर सिंह से जब सवाल किया गया था कि क्या अखिलेश यादव ने बाहरी कह कर उनकी ओर इशारा किया है तो उन्होंने कहा था कि 'आप मुझे चाहे जितना कहिए कि अखिलेश ने यह कहा है, मैं मानने को तैयार नहीं। आज तक उसने व्यक्तिगत रूप से मेरे बारे में एक शब्द नहीं कहा।'

अमर सिंह ने कहा था कि 'अगर मुलायम सिंह जी कहते हैं कि मैं दोषी हूं, तो मैं मन लूंगा। मैं मुलायम सिंह जी से (13 सितंबर, मंगलवार) को मिला। मेरा उनसे मेरा भाई का रिश्ता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+