'ना हमने लुलु देखा न लोलो', लुलु मॉल के सवाल पर आजम खान ने दिया मजेदार जवाब
लुलु मॉल के सवाल पर आजम खान ने दिया मजेदार जवाब 'ना हमने लुलु देखा न लोलो',
लखनऊ, 21 जुलाई: उत्तर प्रदेश की राजधानी में पिछले दिनों खोला गया लुलु मॉल विवादों में घिरा हुआ है। इस मॉल का उद्घाटन स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। वहीं अब एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान का है। जिसमें जब लुलु मॉल विवाद पर पत्रकारों ने सवाल पूछा तो उन्होंने ऐसा मजेदार जवाब दिया जिसको सुनकर सब हंस रहे हैं।

पिछले दिनों जेल की लंबी सजा काट चुके आजम खान ने पत्रकारों से कोर्ट बाहर से निकलते हुए बात की। उनसे जब लुलु मॉल विवाद पर जब उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने कहा मैंने ना लुलु देखा और ना लोलू, सच पूछो तो मैं आज तक किसी मॉल में गया ही नहीं।जो लोग जाते हैं उनसे पूछिये। आजम खां यहीं नहीं रुके। आजम ने आगे कहा कि यह भी कोई बात हुई। केवल लुलु लोलो टुलु टोलो। बस लुलु लुलु हो रहा है। ऐसा लगता है जैसे और कोई काम ही नहीं है।
#WATCH | Moradabad, Uttar Pradesh: Samajwadi Party leader Azam Khan reacts to 'Lulu Mall' which was inaugurated on July 10th by CM Yogi Adityanath in Lucknow. pic.twitter.com/zsRoAmKcVK
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 21, 2022
बता दें लुलु मॉल मॉल खुलने के बाद ही वहां कुछ लोगों ने नमाज पढ़ी जिसके बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिेपोर्ट दर्ज की। इस वीडियो के वायरल होते ही हिंदू संगठन के लोगों ने मॉल में सुंदर कांड का पाठ और हनुमान चालीसा पढ़ने की बात कही थी। जिसके बाद मॉल में पुलिस तैनात की गई थी। इसके बावजूद कुछ लोग मॉल में सुंदर कांड का पाठ करने पहुंच गए थे जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications