Ayodhya News: अयोध्या रामलला के भव्य दर्शन के लिए हुई तैयार, 6 मंदिरों का निर्माण कार्य हुआ पूरा

Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या अब श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह तैयार है। देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु अब रामलाल का भव्य दर्शन कर सकेंगे। अयोध्या में मुख्य मंदिर समेत 6 मंदिरों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है। मुख्य मंदिर के साथ परकोटे के भीतर बने 6 मंदिर भगवान शिव, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, सूर्यदेव, देवी भगवती और देवी अन्नपूर्णा भी तैयार हैं। सभी मंदिरों पर ध्वजदंड और कलश की स्थापना कर दी गई है।

ayodya

इसके साथ ही सप्त मंडप के अंतर्गत महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य, निषादराज, शबरी और अहल्या मंदिरों का भी निर्माण कार्य पूरा हो गया है। संत तुलसीदास मंदिर, जटायु और गिलहरी की प्रतिमाएं भी स्थापित की जा चुकी हैं।रामजन्मभूमि परिसर में 25 नवंबर को आयोजित होने जा रहे ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई है। ध्वजारोहण समारोह के दौरान परिसर की सुरक्षा अभेद्य रहेगी। तिथियों को अति सुरक्षित ढंग से आमंत्रित किया जा रहा है. प्राण प्रतिष्ठा की तरह ही आमंत्रण कार्ड पर एक कोड अंकित रहेगा और अतिथियों के प्रवेश के लिए एक पास निर्गत किया जाएगा, जिस पर विवरण अंकित रहेगा. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से मंदिरों के निर्माण की पूर्णता पर प्रस्तावित वृहद उत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया गया है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा, "मानचित्र के अनुसार सड़कें एवं फ्लोरिंग पर पत्थर लगाने कार्य L&T द्वारा तथा भूमि सौन्दर्य, हरियाली और लैंड स्केपिंग कार्य सहित 10 एकड़ में पंचवटी निर्माण GMR द्वारा तीव्र गति से किए जा रहे हैं। वही कार्य अभी चल रहे हैं, जिनका सम्बन्ध जनता से नहीं है। जैसे 3.5 किलोमीटर लम्बी चारदीवारी, ट्रस्ट कार्यालय, अतिथि गृह, सभागार इत्यादि।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+