Ayodhya Ram Temple: गुमनाम भक्त ने दान की हीरे जड़ी 30 करोड़ रामलला की मूर्ति, बेजोड़ है कलाकारी
Ayodhya Ram Temple: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के लिए कर्नाकट के गुमनाम श्रद्धालु ने दिल खोलकर दान किया है। मंदिर परिसर में जल्द ही एक अत्यंत भव्य और बहुमूल्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। सोने की इस मूर्ति में हीरा, पन्ना, नीलम सहित कई कीमती रत्न जड़े हुए हैं। यह प्रतिमा कर्नाटक के एक भक्त ने दान स्वरूप भेजी है। खास गाड़ी से इस प्रतिमा को अयोध्या लाया गया है। मूर्ति की अनुमानित कीमत 25 से 30 लाख तक बताई जा रही है।
मंदिर प्रशासन ने बताया कि यह प्रतिमा करीब 10 फीट ऊंची और 8 फीट चौड़ी है। मूर्ति की अनुमानित कीमत 25 से 30 करोड़ रुपये है। दक्षिण भारतीय शिल्प परंपरा के अनुसार इस मूर्ति का निर्माण किया गया है। तंजावुर के अनुभवी कारीगरों ने बहुत कुशलता से प्रतिमा तैयार की है।

रामलला की हीरे-सोने जड़ी मूर्ति पहुंची अयोध्या
राम जन्मभूमि (Ayodhya Ram Temple) में प्रतिष्ठित रामलला की वर्तमान मूर्ति की हूबहू प्रतिकृति तैयार की गई है। इसमें सोने के साथ बहुमूल्य रत्नों का उपयोग किया गया है। प्रतिमा की ऊपरी परत सोने की है। अंदर किस धातु का इस्तेमाल हुआ है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Ayodhya Ram Temple: प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का होगा आयोजन
- प्रतिमा का वजन लगभग 5 क्विंटल होने का अनुमान है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि वजन प्रक्रिया पूरी होने के बाद की जाएगी।
- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रतिमा किस श्रद्धालु ने भेजी है। जल्द ही इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
- प्रतिमा को संत तुलसीदास मंदिर के समीप स्थित अंगद टीला पर स्थापित किए जाने पर विचार किया जा रहा है। स्थापना से पूर्व इसका विधिवत अनावरण होगा, जिसके बाद प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा।
- प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर देशभर से संत-महंतों को आमंत्रित किया जाएगा।
Ram Mandir के परिसर में लगाई जाएगी प्रतिमा
मंदिर प्रशासन ने बताया कि करीब 1,750 किलोमीटर दूर कर्नाटक से अयोध्या तक इस प्रतिमा को लाने में 5 से 6 दिन का समय लगा है। मंगलवार (23 दिसंबर) शाम करीब 3:30 बजे इसे राम मंदिर परिसर में पहुंचाया गया, जहां इसे खोलकर सुरक्षित रखा गया है। बताया जा रहा है कि पंडित और वास्तु विशेषज्ञ मूर्ति की स्थापना के लिए शुभ तिथि और कोण का विश्लेषण करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications