Ayodhya: श्रीराम जन्मभूमि पर खोदाई के दौरान मिले प्राचीन मंदिर के कई अवशेष, चंपत राय ने शेयर की ये तस्वीरें

Ayodhya News:श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर खोजे गए प्राचीन मंदिर के अवशेषों की तस्वीरें साझा कीं। जिसमें पत्थरों और स्तंभों से उकेरी गई मूर्तियां दिखाई गई।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर खोदाई के दौरान एक प्राचीन मंदिर के कई अवशेष मिले हैं। यह जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव व विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने दी है। उन्होंने कहा कि अवशेष ज्यादातर स्तंभों और मूर्तियों के रूप में थे। चंपत राय ने एस्क (पूर्व में ट्विटर) पर पत्थरों और स्तंभों से उकेरी गई मूर्तियों के कुछ हिस्सों की तस्वीरें साझा की हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले पिछले सप्ताह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आधिकारिक अकाउंट एक्स पर राम मंदिर की पहली मंजिल की तस्वीरें साझा की गई थी, जो वर्तमान में अयोध्या में निर्माणाधीन है। ट्रस्ट ने मचान और निर्माण श्रमिकों की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर का प्रथम तल।

Ayodhya News

2024 में विराजमान होंगे रामलला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी 2024 के आखिरी सप्ताह में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 'रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव' होगा. रामलला को मंदिर में ग्राउंड फ्लोर पर विराजमान किया जाएगा, जिसके इस साल के अंत तक तैयार होने की उम्मीद है. उत्सव के लिए लगभग 5 लाख भक्तों के अयोध्या आने की उम्मीद है। विहिप ने अपनी ओर से देश में एक हजार से अधिक प्रमुख मंदिरों की पहचान की है जहां उद्घाटन समारोह के दौरान लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

5 अगस्त 2020 को राम मंदिर निर्माण के लिए हुआ था भूमि पूजन
आपको बता दें कि 9 नवंबर, 2019 को भारत के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के नेतृत्व वाली पांच न्यायाधीशों की सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने रामलला के पक्ष में फैसला सुनाया। कहा कि 2.7 एकड़ में फैली पूरी विवादित भूमि सरकार द्वारा गठित एक ट्रस्ट को सौंप दी जाएगी। , जो स्थल पर राम मंदिर के निर्माण की निगरानी करेगा। फरवरी 2020 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की देखरेख के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के गठन की घोषणा की। फिर 5 अगस्त 2020 को पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+