Ayodhya News: सरयू में नहाते समय 6 बच्चे डूबे, एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में तीन की मौत

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में एक बड़ा हादसा हो गया। सरयू नदी में स्नान करते समय 6 बच्चे डूब गए जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई। इसके अलावा जल पुलिस द्वारा तीन बच्‍चों को बाहर निकाला गया।

तीनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सरयू तट पर हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा उनके शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देते ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ayodhya-news-6-children-drowned-while-bathing-in-saryu-3-no-more

बताया जा रहा है कि कानपुर के रहने वाले 20 वर्षीय रवि मिश्रा, 18 वर्षीय हर्षित अवस्थी और 16 वर्षीय प्रियांशु सिंह अपने दोस्त कृष्ण, अमन और तनिष के साथ शनिवार को अयोध्या में दर्शन पूजन करने के लिए आए थे।

शनिवार को तीनों अयोध्या पहुंचे और कमरा लेकर तीनों रात भर अयोध्या में ही ठहरे। उसके बाद रविवार सुबह में तीनों सरयू नदी में स्नान करने के लिए निकल गए। बताया जा रहा है कि नदी में स्‍नान करते समय एक दोस्‍त डूबने लगा।

उसी को बचाने के लिए एक-एक करके सभी दोस्त डूब गए। बच्चों के नदी में डूबने की जानकारी मिलने के बाद वहां पर हड़कंप मच गया। उसके बाद स्थानीय लोगों ने जल पुलिस को सूचना दिया।

सूचना मिलने के बाद जल पुलिस ने सर्च अभियान चलाते हुए तीन बच्चों के शव को बरामद किया। वहीं तीन अन्‍य बच्चे बचा लिए गए। हालांकि पानी में डूबने के चलते तीनों की हालत गंभीर हो गई थी।

तीनों बच्चों को अयोध्या जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद करने वाले बच्चों के परिवार में मातम पसर गया। खबर लिखे जाने तक परिवार के लोग कानपुर से अयोध्या के लिए निकल चुके थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+