Ayodhya Nagar Nigam: कौन हैं गिरीश पति त्रिपाठी, जिन्हें बीजेपी ने बनाया मेयर पद का प्रत्याशी

Ayodhya Hindi News: गिरीश पति त्रिपाठी को अयोध्या से मेयर पद का टिकट बीजेपी ने दिया है। उनको राजनीति का अच्छा खासा अनुभव है।

Girish Pati Tripathi

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं। इस बीच अयोध्या नगर निगम में बड़ा खेल हो गया, जहां बीजेपी ने अपने मौजूदा मेयर ऋषिकेश उपाध्याय का टिकट काट दिया। उनकी जगह पर बीजेपी ने गिरीश पति त्रिपाठी को टिकट दिया है।

गिरीश पति त्रिपाठी अयोध्या में स्थित वशिष्ठ पीठाधीश्वर तीन कलश मंदिर के महंत हैं। उन्हें राजनीति का अच्छा-खासा अनुभव है। पहले वो कांग्रेस में थे और जिलाध्यक्ष के तौर पर काफी काम किया, लेकिन 2017 में वो बीजेपी के साथ जुड़ गए।

पीठ का अयोध्या के साथ पूर्वांचल में अच्छा प्रभाव है। उससे 10 लाख से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं। इसके अलावा वो कथा वाचन भी करते हैं। त्रिपाठी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं, वहां पर भी उनके बड़ी संख्या में फॉलोवर्स हैं।

मेयर का टिकट काट चौंकाया
ऋषिकेश उपाध्याय ने पिछला चुनाव काफी अच्छे वोटों से जीता था। ऐसे में इस बार भी उनके नाम की चर्चा हो रही थी, लेकिन आखिरी वक्त में खेल पलट गया। लिस्ट में गिरीश पति त्रिपाठी का नाम देख सब हैरान रह गए।

बीजेपी के लिए अयोध्या काफी अहम
2019 में राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था। जिसके बाद से रामजन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा। बीजेपी मंदिर निर्माण का पूरा श्रेय ले रही और इस मुद्दे को 2024 के लोकसभा चुनाव में उठाएगी। अयोध्या विधानसभा और लोकसभा दोनों पर बीजेपी का कब्जा पहले से है। ऐसे में वो मेयर चुनाव में कोई रिस्क नहीं लेना चाहती।

विपक्ष ने लगाया था घोटाले का आरोप
आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले विपक्षी दलों ने मौजूदा मेयर ऋषिकेश उपाध्याय पर जमीन घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था। AAP सांसद संजय सिंह के मुताबिक राम मंदिर निर्माण के लिए एक जमीन 18 करोड़ में खरीदी गई, जबकि उसकी कीमत सिर्फ 2 करोड़ थी। हालांकि उपाध्याय ने सभी आरोपों को निराधार बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+