Ayodhya: राम मंदिर उद्घाटन की तैयारी अंतिम दौर में, मस्जिद निर्माण में देरी क्यों, कहां फंसा पेंच? जानिए
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे राम मंदिर के उद्घाटन की भव्य तैयारियां की जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर अयोध्या सिटी से करीब 20 किलोमीटर की दूसरी पर स्थित धन्नीपुर गांव में अब तक मस्जिद निर्माण का कार्य शुरू तक नहीं हो पाया है। हालांकि गठित ट्रस्ट ने इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने मस्चिद का नाम तो रख दिया है, लेकिन मस्जिद निर्माण प्रक्रिया के उस चरण को पार नहीं किया, जब फाउंडेशन की तिथि का ऐलान किया जा सके। ऐसे में सवाल ये है कि जब समय से मस्जिद ट्रस्ट को यूपी सरकार ने जमीन उपलब्ध करवा दी तो अब तक निर्माण शुरू क्यों नहीं हो पाया?
अयोध्या के धन्नीपुर में मस्जिद के निर्माण के लिए 5 एकड़ जमीन दी थी, जहां अब मोहम्मद बिन अब्दुल्लाह अयोध्या मस्जिद का निर्माण किया जाना है। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जुफर फारूकी का कहना है कि भारत में लोगों के दिमाग में एक परंपरागत मस्जिद की आकृति उभरती है। ऐसे में जो डिजाइन पहले दी गई थी, उसकी मुस्लिम समाज में उतना स्वीकार नहीं किया गया।

जुफर फारूकी के मुताबिक मस्जिद ट्रस्ट ने अब नए तरीके से एक डिजाइन तैयार करवाया है। अब मस्जिद का पहले की डिजाइन की तुलना में अधिक होगा। फारूकी के मुताबिक अब अयोध्या में मस्जिद 40 हजार वर्ग फुट में बनेगी। ऐसे में नई डिजाइन को अब कानूनी तौर पर पहले से तय मानकों पर भी खरा उतरना है।
मस्जिद के शिलान्यास की डेट अब क्यों तय नहीं?
अयोध्या के धन्नीपुर में बन रही मस्जिद के निर्माण में फिलहाल अब कोई बाधा नहीं है। लेकिन वक्फ बोर्ड द्वारा गठित मस्जिद ट्रस इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन जिस डिजाइन को मान्यता देगा, वो अब तक फाइनल नहीं हो पाई। मस्जिद निर्माण में देरी की प्रमुख वजह यही है। अगर मस्जिद का डिजाइन तैयार भी हो जाता है, तो भी ट्रस्ट को पहले विकास प्राधिकरण से नक्शा पास कराना होगा। जिसके बाद धन्नीपुर में मस्जिद का निर्माण शुरू हो पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications