जानिए अयोध्या को PM मोदी ने किन-किन खास ट्रेनों की दी सौगात, कहां से कहां तक चलेगी? देखें पूरी लिस्ट
Ayodhya train PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 30 दिसंबर को अयोध्या दौरे के दौरान वंदे भारत ट्रेन और अमृत भारत ट्रेन समेत कई रेलवे परियोजनाओं की शुरुआत की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने दो नई अमृत भारत ट्रेन और छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या से रवाना किया है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का भी आज उद्घाटन किया है। इस खास मौके पर उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। आए जानें इन ट्रेनों के बारे में?

पीएम मोदी द्वारा अयोध्या में शुरू की गई ट्रेनों की लिस्ट
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो नई अमृत भारत ट्रेनों यानी दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस और मालदा टाउन-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरु) अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई है।
- जानिए अमृत भारत ट्रेनों की खासियत: अमृत भारत ट्रेन गैर वातानुकूलित डिब्बों वाली एक एलएचबी पुश पुल ट्रेन है। इस ट्रेन के दोनों छोर पर लोको हैं। यह रेल यात्रियों के लिए सुंदर और आकर्षक डिजाइन वाली सीटें, बेहतर सामान रैक, उपयुक्त मोबाइल होल्डर के साथ मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, एलईडी लाइट, सीसीटीवी, सार्वजनिक सूचना प्रणाली जैसी बेहतर सुविधाओं से लैस है।
अयोध्या से पीएम मोदी ने 6 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
- श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
- अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
- कोयंबटूर-बैंगलोर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस
- मैंगलोर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस
- जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस
- अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस












Click it and Unblock the Notifications