Ayodhya: 'शबरी रसोई' को 55 रुपए की चाय बेचना पड़ेगा भारी! बिल वायरल होने के बाद मिला नोटिस, जानें आगे क्या?
Ayodhya Sabri Rasoi: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा (Ayodhya Ram Mandir) के बाद ही अयोध्या के एक रेस्टोरेंट 'शबरी रसोई' का एक बिल जमकर सोशल मीडिया (Viral Tea Bill) पर चर्चाओं में आया, जिसमें एक चाय की कीमत 55 रुपए और एक टोस्ट की कीमत 65 रुपए थी।
सोशल मीडिया पर 'शबरी रसोई' के बिल के वायरल होने के बाद यूजर्स ने जमकर होटल को निशाने पर लिया, जिसके बाद अब प्रशासन भी एक्शन मोड पर आ गया और उसने शबरी रसोई को नोटिस भेजा है।

55 रुपए की चाय का बिल हुआ था वायरल
दरअसल, राम जन्म भूमि पथ के पास अरूंधती मल्टीलेयर पार्किंग हैं, जिसकी चौथी मंजिल पर शबरी रसोई है। जिसके चाय की कीमत का बिल सोशल मीडिया पर इतना भयानक वायरल हो गया कि अब अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने रेस्टोरेंट संचालक मेसर्स कवच फैसिलटी मैनेजमेंट को नोटिस भेज कर लताड़ा है।
गुजरात के व्यापारी ने खोली शबरी रसोई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात के एक व्यापारी ने अयोध्या धाम में शबरी रसोई खोली है। जिसके बाद अयोध्या विकास प्राधिकरण ने रेस्टोरेंट को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। ADA ने नोटिस में सख्त निर्देश देते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर जवाब नही आया तो प्राधिकरण आपसे किया गया कॉन्ट्रैक्ट निरस्त कर देगा।
चाय की कीमत बताई ज्यादा
बता दें कि अयोध्या विकास प्राधिकरण के द्वारा विकसित अरुंधती भवन पश्चिम की सुविधाएं मैसर्स कवच फैसिलटी मैनेजमेंट संभाल रही है। ऐसे में एडीए उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने नोटिस में लिखा है कि पार्किंग और खान-पान के लिए उचित दरें तय की जाएंगी, लेकिन शबरी रसोई का एक बिल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कप चाय की कीमत 55 रुपए रखी गई है, जो बाजार की कीमतों से काफी अधिक है।
3 दिन का मिला अल्टीमेटम
इसी के साथ नोटिस में आगे लिखा गया है कि इस वायरल बिल के बाद से अयोध्या विकास प्राधिकरण की छवि खराब हो रही है। वहीं तीन दिनों में स्पष्टीकरण देने का अल्टीमेटम दिया है।












Click it and Unblock the Notifications