Indian Railway: दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनल अमृत भारत ट्रेन का अयोध्या धाम से आज होगा शुभारंभ, यह रहेगा रुट

Ayodhya Darbhanga Special Train News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनल के मध्य नई अमृत भारत द्वि-सप्ताहिक एक्सप्रेस चलाई जायेगी, जिसका शुभारम्भ 30 दिसम्बर, 2023 शनिवार को 05558 अयोध्या धाम-दरभंगा उद्घाटन विशेष गाड़ी के रूप में किया जायेगा। नियमित रूप से, 15557/15558 दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनल-दरभंगा अमृत भारत द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचलन दरभंगा से 01 जनवरी, 2024 से प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 02 जनवरी, 2024 से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को किया जायेगा। इस पुश-पुल गाड़ी में आगे एवं पीछे लोको लगाये जायेंगे। इस गाड़ी में सी.सी.टी.वी. कैमरा, मोबाइल चार्जिंग की सुविधा, बेहतर प्रकाश व्यवस्था सहित उन्नत यात्रा सुविधायें उपलब्ध हैं।

05558 अयोध्या धाम-दरभंगा उद्घाटन विशेष गाड़ी 30 दिसम्बर, 2023 शनिवार को अयोध्या धाम से 11.15 बजे प्रस्थान कर मनकापुर से 11.52 बजे, बस्ती से 13.09 बजे, गोरखपुर से 14.45 बजे, कप्तानगंज से 15.32 बजे, बगहा से 16.55 बजे, नरकटियागंज से 17.47 बजे, रक्सौल से 18.45 बजे, बैरगनिया से 19.47 बजे, सीतामढ़ी से 20.35 बजे, जनकपुर रोड से 21.02 बजे तथा कमतौल से 21.32 बजे छूटकर दरभंगा 22.50 बजे पहुँचेगी।

train

इस उद्घाटन विशेष गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. के 02, शयनयान श्रेणी के 12 एवं सामान्य द्वितीय श्रेणी के 08 कोचों सहित कुल 22 कोच तथा 02 लोको लगाये जायेंगे।

नियमित रूप से, 15557 दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनल अमृत भारत द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 01 जनवरी, 2024 से प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को दरभंगा से 15.00 बजे प्रस्थान कर कमतौल से 15.23 बजे, जनकपुर रोड से 15.47 बजे, सीतामढ़ी से 16.30 बजे, बैरगनिया से 16.59 बजे, रक्सौल से 18.30 बजे, नरकटियागंज से 19.30 बजे, बगहा से 20.33 बजे, कप्तानगंज से 22.02 बजे, गोरखपुर से 23.25 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 00.34 बजे, मनकापुर से 01.32 बजे, अयोध्या धाम से 02.35 बजे, लखनऊ से 05.10 बजे, कानपुर सेंट्रल से 07.05 बजे, इटावा से 08.27 बजे, टूण्डला से 09.37 बजे तथा अलीगढ़ से 10.37 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 12.35 बजे पहुँचेगी।

15558 आनन्द विहार टर्मिनस-दरभंगा अमृत भारत द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 02 जनवरी, 2024 से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 15.10 बजे प्रस्थान कर अलीगढ़ से 16.42 बजे, टूण्डला से 17.35 बजे, इटावा से 18.30 बजे, कानपुर सेंट्रल से 20.15 बजे, लखनऊ से 22.15 बजे, दूसरे दिन अयोध्या धाम से 01.15 बजे, मनकापुर से 01.52 बजे, बस्ती से 02.59 बजे, गोरखपुर से 04.35 बजे, कप्तानगंज से 05.20 बजे, बगहा से 06.35 बजे, नरकटियागंज से 07.20 बजे, रक्सौल से 08.10 बजे, बैरगनिया से 09.08 बजे, सीतामढ़ी से 09.50 बजे, जनकपुर रोड से 10.15 बजे तथा कमतौल से 10.35 बजे छूटकर दरभंगा 11.50बजे पहुँचेगी।

इस पुश-पुल गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. के 02, शयनयान श्रेणी के 12 एवं सामान्य द्वितीय श्रेणी के 08 कोचों सहित कुल 22 कोच तथा 02 लोको लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+