वाहन चालकों के लिए जरूरी सूचना, 15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेसवे पर बदल जाएगा ये नियम, तुरंत कटेगा चालान
Yamuna Expressway speed limit: सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और अब घना कोहरा भी छा रहा है। जिसके चलते वाहन चालकों को कम दृश्यता के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में एक्सप्रेसवे पर गति सीमा में बदलाव की तैयारी है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर आगामी 15 दिसंबर को वाहनों की गति सीमा को घटा दी जाएगी। गति सीमा को घटा दिए जाने के बाद यदि कोई भी वाहन चालक इसका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि घने कोहरे को ध्यान में रखते हुए 15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की स्पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटा से घटकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी जाएगी। इसी तरह भारी वाहनों की स्पीड लिमिट 80 किलोमीटर प्रति घंटा से घटकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी जाएगी।
स्पीड लिमिट को कम करने के साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग करने वाले वाहनों की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा। आम दिनों में एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग के लिए 11 वाहन रहते हैं।
लेकिन घने कोहरे के दौरान हादसों की संख्या बढ़ जाती है ऐसे में एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग करने वाले वाहनों की संख्या को भी बढ़ाकर 15 कर दिया जाएगा। जिससे एक्सप्रेसवे पर कहीं भी एक्सीडेंट होने की सूचना मिलने पर तत्काल घायलों की मदद की जा सके।
नियम तोड़ने पर लगेगा 4000 जुर्माना
बताया जा रहा है की स्पीड लिमिट निर्धारित किए जाने के बाद वाहन चालकों को इसका पालन करना होगा। जो भी वाहन चालक निर्धारित की गई स्पीड लिमिट से अधिक रफ्तार में वाहन चलाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बताया गया कि भारी वाहन चालकों द्वारा नियम तोड़ने अर्थात निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 4000 रुपए जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा हल्के वाहन चालकों द्वारा स्पीड लिमिट तोड़ने पर 2000 रुपए का जुर्माना लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications