साइकिल यात्रा पर निकले आरएसएस नेता पर मथुरा में हुआ हमला

मथुरा। राजस्थान के कामां से साइकिल यात्रा ले कर निकले संघ प्रचारक पर कुछ लोगों ने यूपी के मथुरा में हमला कर दिया। थाना सदर बाजार क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने 2 नामजद सहित 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हमले में घायल संघ प्रचारक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

Attack on RSS leader in Mathura

कामां के प्रान्त महाविद्यालय प्रमुख संघ प्रचारक राधे श्याम साइकिल यात्रा पर ब्रज के लिए निकले थे। वे जैसे ही थाना सदर बाजार क्षेत्र के दामोदर पूरा इलाके में पहुंचे थे कि तभी वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार की साइकिल से टक्कर हो गयी। इसके बाद बाइक सवार और उसके साथियों ने राधेश्याम पर हमला बोल दिया जिससे उनके सर में गंभीर चोट आई। हमले के बाद हमलावर भाग खड़े हुए। इसके बाद घायल राधेश्याम को घायल अवस्था मे जिला अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया।

आरएसएस नेता पर हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने आरएसएस नेता को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में 2 नामजद सहित 4 लोगों के खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया।

एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल आरएसएस नेता राधेश्याम का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है । वहीं पुलिस आरएसएस नेता पर हमले के आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं​।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+